ब्रेकिंग
Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल

गया में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार; 15 मोबाइल, 6 लैपटॉप समेत कई उपकरण जब्त

Bihar Cyber Fraud: गया पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ठगी गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं. आरोपी ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म के फर्जी कस्टमर केयर बनकर ठगी करने का..

गया में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार; 15 मोबाइल, 6 लैपटॉप समेत कई उपकरण जब्त
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Cyber Fraud: गया पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने छापेमारी कर गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 15 मोबाइल फोन, 6 लैपटॉप, 22 एटीएम/डेबिट-क्रेडिट कार्ड समेत साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं.


गया के वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर व्हाइट हाउस कंपाउंड रोड संख्या-6 स्थित मोतीमणी अपार्टमेंट के चौथे तल्ले पर छापेमारी की गई. यहां किराये के एक फ्लैट में साइबर ठगी का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था. पुलिस टीम ने मौके से सभी नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.


छापेमारी के दौरान पुलिस ने 15 मोबाइल फोन, 6 लैपटॉप, 22 एटीएम, डेबिट और क्रेडिट कार्ड, 4 लैपटॉप चार्जर, 5 माउस, एक वाई-फाई मशीन, 500 जीबी हार्ड डिस्क, 9,500 रुपये नकद, 5 घड़ियां, नोटबुक और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए. गिरफ्तार सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के कोलकाता के रहने वाले बताए गए हैं.


पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे अमेज़न, फ्लिपकार्ट समेत अन्य ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म के फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर लोगों से संपर्क करते थे. इसके बाद AnyDesk, UltraViewer और अन्य रिमोट एक्सेस एप्लिकेशन के जरिए पीड़ितों के मोबाइल और कंप्यूटर का नियंत्रण अपने हाथ में ले लेते थे. इसी दौरान बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी और ओटीपी हासिल कर लोगों के खातों से रुपये निकाल लेते थे.


इस मामले में रामपुर थाना में कांड संख्या 472/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है. साथ ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.