ब्रेकिंग
बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन

बिहार में बड़ा हादसा: पुलिस फायरिंग जोन में विस्फोटक फटने से नाबालिग बच्चे की मौत, CRPF जवानों की हुई थी ट्रेनिंग

Bihar News: गया के बाराचट्टी में सैनिक अभ्यास के बाद छोड़े गए अप्रस्फुटित विस्फोटक के फटने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: गया जिले के बाराचट्टी प्रखंड में सैनिक अभ्यास के बाद सुरक्षा मानकों के पालन में हुई गंभीर लापरवाही एक नाबालिग की जान पर भारी पड़ गई। बुमेर पंचायत के विघी पहाड़ी के समीप स्थित सैनिक अभ्यास फील्ड रेंज में शुक्रवार को एक अप्रस्फुटित विस्फोटक के अचानक फटने से 15 वर्षीय किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।


यह हादसा उस समय हुआ, जब कुछ युवक प्रतिबंधित सैन्य क्षेत्र के भीतर पड़े एक संदिग्ध विस्फोटक को उठाने के लिए अंदर चले गए। इसी दौरान विस्फोट हो गया। मृतक की पहचान बुमेर पंचायत निवासी सौरभ कुमार (15) के रूप में हुई है, जबकि मुकेश कुमार (15) गंभीर रूप से घायल हो गया।


घटना के बाद घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल, गया रेफर किया गया है, जहां घायल युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।


जानकारी के अनुसार, 29 जनवरी 2026 से सीआरपीएफ राजगीर की टीम द्वारा विघी पहाड़ी स्थित सैनिक अभ्यास फील्ड रेंज में फायरिंग अभ्यास किया जा रहा था, जो 31 जनवरी तक प्रस्तावित था। हालांकि अभ्यास एक ही दिन में समाप्त कर दिया गया था। 


नियमों के मुताबिक, किसी भी सैन्य अभ्यास के बाद पूरे क्षेत्र की गहन जांच कर अप्रस्फुटित गोला-बारूद को निष्क्रिय या सुरक्षित रूप से हटाया जाना अनिवार्य होता है लेकिन इस मामले में समुचित जांच नहीं होने के कारण विस्फोटक खुले में रह गया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता