ब्रेकिंग
वैशाली में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक में मारी टक्कर, 7 साल के मासूम की मौत; 5 KM लंबा जाम✦मेरा नाम और फोटो दिखाना, पुलिस कुछ नहीं करेगी..भोजपुरी सिंगर विनोद बेदर्दी का वीडियो वायरल, साइबर पुलिस ने भेजा नोटिस✦नीतीश सेतु को लेकर सियासत तेज, तेजस्वी की अक्षयवट राय तो तेज प्रताप-रोहिणी की लालू के नाम की मांग✦नीतीश सेतु नामकरण पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- अक्षयवट राय के नाम पर होना था पुल का नाम✦राहुल राज और बंशीधर बृजवासी की बीजेपी सदस्यता पर तेजस्वी ने सभापति को सौंपा ज्ञापन, सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी✦वैशाली में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक में मारी टक्कर, 7 साल के मासूम की मौत; 5 KM लंबा जाम✦मेरा नाम और फोटो दिखाना, पुलिस कुछ नहीं करेगी..भोजपुरी सिंगर विनोद बेदर्दी का वीडियो वायरल, साइबर पुलिस ने भेजा नोटिस✦नीतीश सेतु को लेकर सियासत तेज, तेजस्वी की अक्षयवट राय तो तेज प्रताप-रोहिणी की लालू के नाम की मांग✦नीतीश सेतु नामकरण पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- अक्षयवट राय के नाम पर होना था पुल का नाम✦राहुल राज और बंशीधर बृजवासी की बीजेपी सदस्यता पर तेजस्वी ने सभापति को सौंपा ज्ञापन, सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी

गैस उपभोक्ताओं को अब हर महीने मिलेगी सब्सिडी, खाते में आएंगे इतने रूपए

पटना : बिहार में उपभोक्ताओं के बैंक खाते में रसोई गैस की सब्सिडी नियमित रूप से नहीं पहुंचने से उपभोक्ता परेशान हैं. ऐसी खबरें सामने आई है कि कुछ उपभोक्ताओं के खाते में बहुत कम पैसा

गैस उपभोक्ताओं को अब हर महीने मिलेगी सब्सिडी, खाते में आएंगे इतने रूपए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

पटना : बिहार में उपभोक्ताओं के बैंक खाते में रसोई गैस की सब्सिडी नियमित रूप से नहीं पहुंचने से उपभोक्ता परेशान हैं. ऐसी खबरें सामने आई है कि कुछ उपभोक्ताओं के खाते में बहुत कम पैसा गया है तो कुछ के खाते में गया ही नहीं है. हालांकि कुछ उपभोक्ताओं के खाते में नवंबर में भी सब्सिडी की राशि भेजी गई है. कई तरह की बातें सामने आने से ग्राहक के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है. आइओसी ने भी माना कि फिलहाल रसोई गैस सब्सिडी के भुगतान में कुछ परेशानी बनी हुई है.


वहीं इस मामले में आइओसी की ओर से कहा गया कि रसोई गैस सब्सिडी भुगतान के लिए नया सिस्टम तैयार किया गया है. इस नए सिस्टम के जरिये अभी सुचारू रूप से कार्य नहीं हो पा रहा है, इस वजह से परेशानी हो रही है. पूर्व की अपेक्षा बहुत सुधार हुआ है. सितंबर तक की सब्सिडी उपभोक्ताओं के खाते में भेजी जा चुकी है. अन्य महीने की रसोई गैस सब्सिडी भी शीघ्र ही मिल जाएगी. मिली जानकारी के मुताबिक 79.26 रुपये प्रति सिलेंडर सब्सिडी दी जा रही है.


बता दें कि बिहार एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के महासचिव डा रामनरेश सिन्हा ने कहा है कि सब्सिडी की राशि मिलने में कुछ परेशानी थी. अब बहुत सुधार हो चुका है. जल्द ही नियमित रूप से उपभोक्ताओं को सब्सिडी की राशि मिलने लगेगी.

टैग्स