ब्रेकिंग
टूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टगया में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार; 15 मोबाइल, 6 लैपटॉप समेत कई उपकरण जब्तटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टगया में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार; 15 मोबाइल, 6 लैपटॉप समेत कई उपकरण जब्त

गैस सिलेंडर लीक होने से लगी भीषण आग, एक महिला बुरी तरह झुलसी

BEGUSARAI : बेगूसराय में गैस सिलेंडर रिसाव की वजह से एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई जिससे सारा सामान जलकर राख हो गया. वहीं खाना बना रही एक महिला भी गंभीर रूप से झुलस गई. आग लगने से क

गैस सिलेंडर लीक होने से लगी भीषण आग, एक महिला बुरी तरह झुलसी
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में गैस सिलेंडर रिसाव की वजह से एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई जिससे सारा सामान जलकर राख हो गया. वहीं खाना बना रही एक महिला भी गंभीर रूप से झुलस गई. आग लगने से काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न रहा. घटना बलिया थाना क्षेत्र के शादीपुर करारी गांव की है. 


घायल महिला की पहचान नंदकिशोर सिंह की पत्नी सरिता देवी के रूप में की गई है. बताया जाता है कि पीड़ित सरिता देवी खाना बना रही थी उसी दरमियान अचानक गैस सिलेंडर में किसी वजह से रिसाव हुआ और आग पकड़ लिया. आग पकड़ने से झोपड़ी का घर होने की वजह से आग ने तुरंत विकराल रूप ले लिया और महिला पूरी तरह झुलस गई और घर में रखा सामान भी जलकर राख हो गया. 


स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में आग बुझाया एवं घर से महिला को किसी तरह लोगों ने निकाला. वहीं घायल महिला को इलाज के लिए पीएचसी बलिया में भर्ती कराया गया जहां महिला की स्थिति नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता