ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

गंगा नदी में डूबे इंजीनियरिंग के 5 स्टूडेंट, तलाश में जुटी SDRF की टीम

BHAGALPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है भागलपुर से जहां गंगा नदी में इंजीनियरिंग के 5 स्टूडेंट डूब गए. इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. आनन-फानन में स्

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है भागलपुर से जहां गंगा नदी में इंजीनियरिंग के 5 स्टूडेंट डूब गए. इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी. मौके पर पहुंची SDRF की टीम छात्रों को तलाशने में जुटी हुई है. 


घटना भागलपुर जिले के जीरोमाइल थाना इलाके की है. जहां इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे गंगा नदी में 5 छात्र डूब गए. जिसमें से 3 स्टूडेंट तैरकर नदी से बाहर निकल गए. हालांकि 2 छात्र अभी भी लापता बताये जा रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक सभी स्टूडेंट नदी में नहाने गए थे. इस दौरान वे लोग काफी गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगे. जिसमें से 3 बच्चे तो तैरकर बाहर निकल गए, मगर दो बच्चे लापता हो गए. 


इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही दौरान मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने फोन कर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया. पुलिस ने बताया कि लापता दोनों छात्रों को SDRF की टीम तलाश रही है. उन्होंने आगे बताया कि ये सभी स्टूडेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में ही पढ़ाई करते हैं. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता