ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

गांधी मैदान की रैली में पहुंचे कन्हैया, मंच से भीड़ देख हुए गदगद

PATNA : नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर गांधी मैदान में बुलाई गई रैली के मंच पर कन्हैया कुमार पहुंच गए हैं। कन्हैया कुमार के साथ कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान भी मौजूद हैं। गांध

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर गांधी मैदान में बुलाई गई रैली के मंच पर कन्हैया कुमार पहुंच गए हैं। कन्हैया कुमार के साथ कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान भी मौजूद हैं। गांधी मैदान के मंच पर पहुंचे कन्हैया रैली में आई भीड़ को देखकर गदगद नजर आ रहे हैं ।कन्हैया ने हाथ उठाकर लोगों का अभिवादन किया है।


इस रैली में बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर समेत कई बॉलीवुड कलाकार शामिल हो रहे हैं। वहीं कई  दिग्गज  वामपंथी नेता भी रैली में पहुंचे हैं।कन्हैया की रैली में जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष आइसी घोष, बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज, सुशांत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, योगेन्द्र यादव, अरुधंती राय और जिग्नेश मेवाणी  रैली में शामिल हो रहे हैं।


बता दें कि कन्हैया कुमार 30 जनवरी से पश्चिम चंपारण के भितिहरवा से जन-गण-मन यात्रा पर निकले हुए थे। यात्रा के अंत में रैली करने की घोषणा कन्हैया ने यात्रा शुरू करने के दौरान ही कर दी थी। कन्हैया कुमार ने इस यात्रा के दौरान बिहार के कई जिलों का दौरा किया और सीएए और एनआरसी को लेकर केंद्र सरकार और बीजेपी नेताओं पर हमला बोला। इस दौरान कन्हैया कुमार पर कई बार हमला हुआ,लेकिन उनकी यात्रा जारी रहा। यात्रा के दौरान ही आरा, कटिहार, सुपौल,छपरा समेत कई जगहों पर उनके काफिले पर हमला हुआ। कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए काला झंडा दिखाया गया।