ब्रेकिंग
अररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहरअररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहर

फुहा फुटबॉल टूर्नामेंट 2025: दक्षिण इकौना ने शाहाबाद हीरोज आरा को 3-0 से हराकर जीता खिताब

फुहा फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 के फाइनल में दक्षिण इकौना ने शाहाबाद हीरोज आरा को 3-0 से हराकर खिताब जीता। समाजसेवी अजय सिंह ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया..

बिहार
शाहाबाद हीरोज आरा उपविजेता
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHOJPUR: वीर कुंवर सिंह क्रीड़ा स्थल, फुहा में आयोजित भव्य फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का फाइनल मुकाबला आज 7 सितंबर को खेला गया। फाइनल में शाहाबाद हीरोज आरा और दक्षिण इकौना आमने-सामने थीं। मैच के पहले हाफ में ही दक्षिण इकौना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 की बढ़त बना ली और अंत तक अपना दबदबा बनाए रखते हुए 3-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।


मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी अजय सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरित किए और खिलाड़ियों को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्साह और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करते हैं।


फाइनल मुकाबले के दौरान ग्रामवासियों में भारी उत्साह देखने को मिला। दर्शकों ने तालियों और नारों से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। अजय सिंह के आगमन पर “अजय सिंह जिंदाबाद” के नारों से पूरा फुहा मैदान गूंज उठा।फुहा फुटबॉल टूर्नामेंट 2025: दक्षिण इकौना ने शाहाबाद हीरोज आरा को 3-0 से हराकर जीता खिताब