ब्रेकिंग
अब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांच

फूड प्वाइजनिंग से 2 महिला समेत 20 बच्चे बीमार, पूजा में खाया था प्रसाद

NALANDA: बड़ी खबर नालंदा जिले के नूरसराय थाना इलाके से आ रही है। यहां बारा खुर्द पंचायत के धर्मपुर गांव में अचानक दो महिला समेत 20 बच्चे की तबियत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि गांव

फूड प्वाइजनिंग से 2 महिला समेत 20 बच्चे बीमार, पूजा में खाया था प्रसाद
First Bihar
2 मिनट

NALANDA: बड़ी खबर नालंदा जिले के नूरसराय थाना इलाके से आ रही है। यहां बारा खुर्द पंचायत के धर्मपुर गांव में अचानक दो महिला समेत 20 बच्चे की तबियत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि गांव के ही वीरेंद्र राम के नवनिर्मित घर को लेकर सत्यनारायण स्वामी की पूजा रखी गई थी। इसी पूजा समारोह में गांव के कई लोगो ने हिस्सा लिया। वहीं प्रसाद खाने के बाद उनकी तबीयत खराब होने लगी।


मिली जानकारी के मुताबिक, पूजा खत्म होने के बाद जिन लोगो ने प्रसाद खाया, थोड़े देर बाद ही एक-एक कर उनके पेट मे दर्द और उल्टी की शिकायत होने लगी। तबियत बिगड़ने के बाद सभी को बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।


अस्पताल के डीएस आरएन प्रसाद ने बताया कि सभी लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया, जिसके बाद इनकी तबियत बिगड़ गयी। तबियत बिगड़ने के पीछे फ़ूड पॉइजनिंग की बात सामने है।हालांकि फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK

FirstBihar संवाददाता