ब्रेकिंग
BJP ने बढ़ाए मदद के हाथ: बाढ़ राहत के लिए दिए 51 लाख, सभी सांसद-विधायक भी देंगे एक माह का वेतनसहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, दोनों डॉक्टरों का पटना ट्रांसफरHAM के सभी सांसद, MLA-MLC मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन, बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्टी चीफ संतोष सुमन की बड़ी पहलपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैनBJP ने बढ़ाए मदद के हाथ: बाढ़ राहत के लिए दिए 51 लाख, सभी सांसद-विधायक भी देंगे एक माह का वेतनसहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, दोनों डॉक्टरों का पटना ट्रांसफरHAM के सभी सांसद, MLA-MLC मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन, बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्टी चीफ संतोष सुमन की बड़ी पहलपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैन

बाढ़ पीड़ितों के लिए रामबाबू सिंह का मानवीय प्रयास, बड़हरा और खवासपुर में सामुदायिक किचन से 500 लोगों को रोजाना भोजन

भोजपुर के बड़हरा और खवासपुर में समाजसेवी रामबाबू सिंह ने बाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक किचन शुरू किया। रोजाना 500 लोगों को निःशुल्क भोजन दिया जा रहा है।

Bihar
बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHOJPUR: बाढ़ की विभीषिका के बीच इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए समाजसेवी राजद नेता रामबाबू सिंह उर्फ अशोक कुमार सिंह ने बड़हरा स्थित होटल साकेत और खवासपुर में सामुदायिक किचन की व्यवस्था शुरू की है। इस पहल के तहत प्रतिदिन लगभग 500 बाढ़ पीड़ितों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इन स्थलों से जरूरत मंडो तक भोजन स्थानीय लोगों के सहयोग से भेजा भी जा रहा है।

रामबाबू सिंह ने कहा कि इस कठिन समय में जरूरतमंदों तक भोजन और राहत सामग्री पहुंचाना ही उनका सबसे बड़ा दायित्व है। स्थानीय युवाओं और स्वयंसेवकों की मदद से दोनों स्थानों पर सुबह और शाम भोजन परोसा जा रहा है, ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे।

स्थानीय लोगों ने उनके इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि रामबाबू सिंह हमेशा संकट की घड़ी में समाज के साथ खड़े रहे हैं और इस बार भी उन्होंने बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

रामबाबू सिंह ने प्रशासन और समाजसेवी संगठनों से अपील की है कि वे भी आगे आकर राहत कार्यों में सहयोग करें, ताकि बाढ़ पीड़ितों को जल्द से जल्द सामान्य जीवन में लौटने में मदद मिल सके। बाढ़ राहत के इस जनहित व्यवस्था में उनके साथ राजद कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का खूब सहयोग मिल रहा है।

टैग्स