ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

ROAD ACCIDENT IN BIHAR : मोकामा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में दूसरी ट्रक की टक्कर; मौके पर हुई मौत

ROAD ACCIDENT IN BIHAR : ,पटना जिले के मोकामा में आज अहले सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जहां शिवनार फोर लाइन बाईपास पर दो ट्रकों की भिड़ंत में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

ROAD ACCIDENT IN BIHAR
ROAD ACCIDENT IN BIHAR
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ROAD ACCIDENT IN BIHAR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मोकामा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में एक की मौत हो गई है। इस घटना के बाद लोगों में अफरा तफरी और मातम का माहौल देखने को मिला। 


जानकारी के मुताबिक,पटना जिले के मोकामा में आज अहले सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जहां शिवनार फोर लाइन बाईपास पर दो ट्रकों की भिड़ंत में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया है। इसके बाद घटना की जानकारी नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। 


बताया जा रहा है कि, बाढ़ से मोकामा की ओर आ रहा एक ट्रक शिवनार के पास फोर लाइन पर खड़ा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक दूसरी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि खड़ा ट्रक सीधे दूसरी लेन में पलट गया।इसी हादसे में उसके चालक की मौके पर मौत हो गई। पोस्टमार्टम के दौरान मृतक चालक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। 


इधर, मृत चालक की पहचान जहानाबाद निवासी मुन्ना कुमार के रूप में की गई है।हादसे की सूचना मिलते ही मोकामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को मोकामा रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे की वजह ट्रक चालकों की लापरवाही और तेज रफ्तार है। इस घटना के बाद आसपास के लोगों में आक्रोश और दहशत का माहौल है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें