ब्रेकिंग
Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....

फर्जी वोटर को जबरन थाने में घुसकर छुड़ा ले गए ग्रामीण : अब SSP ने लिया बड़ा एक्शन

MADHUBANI : बिहार में चुनाव हो और कोई अनोखा मामला सामने न आए, यह संभव नहीं है। दरअसल, दरभंगा में फर्जी मतदाता को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया औ

फर्जी वोटर को जबरन थाने में घुसकर छुड़ा ले गए ग्रामीण : अब SSP ने लिया बड़ा एक्शन
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MADHUBANI : बिहार में चुनाव हो और कोई अनोखा मामला सामने न आए, यह संभव नहीं है। दरअसल, दरभंगा में फर्जी मतदाता को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया और आरोपी को जबरन छुड़ाकर ले गए। अब इस पूरी घटना का वीडियों सामने आते ही प्रशानिक महकमे में हड़कंप मच गया है। हर तरफ इसी बात की चर्चा है कि आखिर यह संभव कैसे हुआ? 


दरअसल, पांचवें चरण में मधुबनी लोकसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान चार फर्जी मतदाताओं को हिरासत में लेकर जाले थाने के सुपुर्द कर दिया गया था। लेकिन विगत 20 मई की देर शाम तक जब प्रशासन ने चारों फर्जी मतदाता को नहीं छोड़ा तो ग्रामीणों ने जाले थाने पर हंगामा कर पुलिस हिरासत में लिये गए लोगों को जबरन छुड़ाकर अपने साथ ले गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  


वहीं, इस पूरी घटना का वीडियो सामने आने पर प्रशानिक महकमे में हड़कंप मच गया है। इस घटना के बाद दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने कहा कि इस मामले में कुल 24 लोगों के विरुद्ध नामजद तथा 130 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। यहां  20 मई की रात करीब 10:30 बजे 130 की संख्या में आए असामाजिक तत्वों ने जाले थाने पर हमला कर दिया था। 


बताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने पहले फर्जी वोट डालने के आरोप में गिरफ्तार किए गए एक युवक और तीन युवतियों को अभिलंब छोड़ने की मांग की। लेकिन जब पुलिस ने उनकी बात नहीं मानी तो वे हंगामा करने लगे। असामाजिक तत्वों ने हंगामा के साथ नारेबाजी और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते हुए अपने साथ चारों गिरफ्तार फर्जी वोटरों को लेकर निकल गए। वहीं, घटना के बाद जाले थानाध्यक्ष विपिन बिहारी के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें 24 ज्ञात एवं 130 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। 


उधर, घटना के बाद एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने थाना पहुंचकर घटना की जांच की। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई करने के लिए नगर पुलिस अधीक्षक शुभ आर्य के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार उपद्रवियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। इस  मामले में 24 नामजद तथा 130 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।