ब्रेकिंग
खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है✦खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है

एक्स गर्लफ्रेंड से बाकया पैसा मांगना पुराने बॉयफ्रेंड को पड़ा महंगा, लड़की के नए लवर ने कर दिया ये काम

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिला हमेशा से ही अपने अजीबो- गरीब हरकतों को लेकलर सुर्ख़ियों में बना रहता है। अब यहां एक प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला निकल कर सामने आया है। जहां

एक्स गर्लफ्रेंड से बाकया पैसा मांगना पुराने बॉयफ्रेंड को पड़ा महंगा, लड़की के नए लवर ने कर दिया ये काम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिला हमेशा से ही अपने अजीबो- गरीब हरकतों को लेकलर सुर्ख़ियों में बना रहता है। अब यहां एक प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला निकल कर सामने आया है। जहां एक लड़के को अपने एक्स गर्ल फ्रेंड से बकाया पैसा मांगना काफी महंगा पड़ गया। लड़की के नए प्रेमी ने उसे जान से मारने की धमकी तक दे डाली। जिसके बाद पुराने बॉय फ्रैंड ने डायल 112 से अपनी जान बचाने को लेकर सुरक्षा की गुहार लगाई। 


दरअसल,  मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र इलाके के एक युवक ने डायल 112 पर शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें उसने कहा है कि, एक युवक उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिससे वो काफी डर गया है। इसके बाद 112 की टीम मौके पर पहुंची और  युवक और एक युवती को लेकर थाने पहुंची। जिसके बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ।


बताया जा रहा है कि, युवक ने साथ आई युवती के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि, वो दोनों पहले प्रेमी-प्रेमिका थे। दोनों में रिश्ता था तो एक-दूसरे पर पैसे भी खूब खर्च किए। रिश्ते के दौरान ही युवक ने प्रेमिका को कर्ज के तौर पर 30 हजार रुपये दिए थे। इसमें से युवती ने 20 हजार रुपये लौटा दिए लेकिन बाकी का पैसा नहीं लौटाया। जिसके बाद युवक ने लड़की से अपने बचे हुए दस हजार रुपये मांगे। उसके बाद युवती ने अपने नये ब्वॉयफ्रेंड से युवक को जान से मारने की धमकी दिलाई। पुलिस ने जांच की तो मामला सामने आया।


इसके आगे युवक ने बताया कि, वो फिलहाल कांटी इलाके का रहने वाला युवक वर्तमान में सदर थाना अंतर्गत एक मुहल्ले में किराये के मकान में रहता है। उसने पुलिस से शिकायत की कि उसे एक युवक जान से मारने की धमकी दे रहा है। जांच में पता चला कि धमकी के पीछे एक युवती का हाथ है।


इधर, पुलिस ने पूछताछ करने और रुपये लौटाने की बात कहने पर दोनों से पीआर बांड भरवाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक-युवती को छोड़ दिया। पुलिस पूछताछ में पता लगा कि पीड़ित युवक इससे पहले एक बार इन सब चक्करों में आत्हत्या का प्रयास भी कर चुका है।