ब्रेकिंग
हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी

Bihar Election 2025: पटना में राजनीतिक दलों के साथ चुनाव आयोग की बैठक खत्म, जानिए.. मीटिंग में क्या हुआ?

Bihar Election 2025: पटना में आज मुख्य चुनाव आयुक्त की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों की बैठक हुई। बैठक में 12 मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और अपने सुझाव आयोग के समक्ष रखे।

Bihar Election 2025
© social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: चुनाव आयोग और राजनीतिक दलों के बीच पटना में चल रही अहम बैठक सम्पन्न हो गई। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव चुनाव आयोग को सौंपे।


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बैठक के बाद बताया कि पार्टी ने आयोग से आग्रह किया है कि आगामी चुनाव एक या दो चरणों में कराए जाएं, ताकि प्रशासनिक प्रबंधन सुचारु रूप से किया जा सके। उन्होंने यह भी मांग की कि पूरे बिहार में केंद्रीय बलों की व्यापक तैनाती की जाए।


जायसवाल ने कहा कि खासकर दियारा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में, जहां पूर्व में बूथ लूट की घटनाएं सामने आई हैं, वहां किसी भी परिस्थिति में केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात रखा जाए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि मतदान केंद्रों पर आने वाली बुर्का पहने महिलाओं की पहचान सुनिश्चित की जाए, जिससे चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।


भाजपा ने आयोग से यह भी अनुरोध किया कि सभी मतदाताओं को मतदान से 24 घंटे पहले SMS के माध्यम से सूचित किया जाए, ताकि वे चुनाव के प्रति सजग और तैयार रहें। पार्टी ने राज्य में जल्द से जल्द चुनाव कराए जाने की मांग भी की है। भाजपा नेताओं ने कहा कि चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाने चाहिए।


बैठक के बीच राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बैठक की तस्वीरें सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, "मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधु एवं चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी, बिहार के मुख्य चुनाव अधिकारी श्री विनोद सिंह गुंजियाल तथा आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बिहार के सभी 12 मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ चर्चा जारी है"।  

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना



Bihar Election 2025: पटना में राजनीतिक दलों के साथ चुनाव आयोग की बैठक खत्म, जानिए.. मीटिंग में क्या हुआ?

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता