ब्रेकिंग
सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत

अंडा खाने से एक ही परिवार के 5 लोगों की बिगड़ी तबीयत, चार की हालत नाजुक

NAWADA : नवादा में एक ही परिवार के पांच लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। जिनमें 4 की हालत गंभीर बतायी जा रही है और इन्हें चिंताजनक हालत में पटना रेफर किया गया है। यह घटना जिल

अंडा खाने से एक ही परिवार के 5 लोगों की बिगड़ी तबीयत, चार की हालत नाजुक
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NAWADA : नवादा में एक ही परिवार के पांच लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। जिनमें 4 की हालत गंभीर बतायी जा रही है और  इन्हें चिंताजनक हालत में पटना रेफर किया गया है। यह घटना जिले के बुन्देलखण्ड थाना क्षेत्र में देर रात फूड पॉइजनिंग होने के बाद सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई थी। 


मिली जानकारी के अनुसार,  बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के अंसार नगर मोहल्ले में रात के 10 बजे के करीब सभी लोग भोजन कर सोने चले गये।तभी अचानक देर रात 12 बजे के करीब लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी और बच्चे को चक्कर आने लगा। सभी लोग जमीन पर गिरने लगे।बताया जाता है कि सभी ने खाने में अंडा खाया था। परिवार के लोगों के द्वारा तुरंत सभी लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने चार बच्चों की हालत को गंभीर बताते हुए पटना रेफर कर दिया। 


वहीं बच्चों की मां का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।  बीमार लोगों में मोहम्मद इमरान की पत्नी 28 वर्षीय खुशबू, 6 वर्षीय मोहम्मद इमाम, 5 वर्षीय मोहम्मद मीर, 4 वर्षीय मोहम्मद हमजा और 10 महीना की इनायत परवीन की हालत काफी गंभीर है। ये सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता