ब्रेकिंग
बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

ECI का बड़ा एक्शन : लग्जरी वाहन से 22 लाख की नकदी बरामद ; दो लोग हिरासत में ; IT को सौंपी गई बरामद राशि

MUZAFFARPUR : लोकसभा चुनाव- 2024 को लेकर तारीखों का एलान हो चुका है। बिहार में कुल सात चरणों में मतदान होने हैं। ऐसे में आदर्श आचार सहिंता भी लागू कर दिया गया है। चुनाव आयोग

ECI का बड़ा एक्शन : लग्जरी वाहन से 22 लाख की नकदी बरामद ;  दो लोग हिरासत में ;  IT को सौंपी गई बरामद राशि
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : लोकसभा चुनाव- 2024 को लेकर तारीखों का एलान  हो चुका है। बिहार में कुल सात चरणों में मतदान होने हैं। ऐसे में आदर्श आचार सहिंता भी लागू कर दिया गया है। चुनाव आयोग सभी तरह के सियासी मूवमेंट पर अपनी नजर बनाए हुए है। इतना ही नहीं, पैसों के लेनदेन पर भी आयोग की कड़ी नजर है। ऐसे में एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आ रहा है, जहां लग्जरी वाहन से 22 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी लेकर इनकम टैक्स विभाग को भी दे दी है। 


दरअसल, आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद कोई भी व्यक्ति अपने साथ 49,000 हज़ार रूपए से ज्यादा लेकर नहीं चल सकता है और अगर आप इससे अधिक नकद राशि लेकर निकलते हैं और जांच के दौरान पकड़े जाते हैं तो फिर उन पैसों का पूरा हिसाब आपको चुनाव आयोग को देना होगा। इसी क्रम में मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के बरजी चौक के पास मद्य निषेध विभाग की टीम जांच आभियान चला रही थी। इसी दौरान मोतिहारी से मुजफ्फरपुर की तरफ आ रही एक स्कॉर्पियो से मद्य निषेध विभाग की टीम को तकरीबन 22 लाख रुपए बरामद किये हैं। 


वहीं, इस मामले की जानकारी मद्य निषेध विभाग की टीम ने स्थानीय थाना को दी। मौके पर इनकम टैक्स विभाग की टीम भी पहुंचकर स्कॉर्पियो से बरामद 22 लाख रुपए को फिलहाल जब्त कर जांच के लिए ले गई है। इसके साथ ही, स्कॉर्पियो में बैठे दो व्यक्ति को पूछताछ के लिए इनकम टैक्स विभाग के द्वारा डिटेन किया गया है। दोनों व्यक्ति पश्चिमी चंपारण के बताए जा रहे हैं।