ब्रेकिंग
Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली,तीन अपराधी हुए जख्मी✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली,तीन अपराधी हुए जख्मी✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल

नेपाल से बिहार पहुंची गांजा की बड़ी खेप जब्त, बाइक सवार स्मगलर अरेस्ट

Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांजा की बड़ी खेप पकड़ी है. नेपाल से बिहार लाई जा रही भारी मात्रा में गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अब तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश...

नेपाल से बिहार पहुंची गांजा की बड़ी खेप जब्त, बाइक सवार स्मगलर अरेस्ट
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को 13.400 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.


पुलिस के अनुसार, मधुबा थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गांजा लेकर आने वाला है. सूचना के आधार पर सिरकहटी माई स्थान के पास छापेमारी की गई. जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 13.400 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ.


गिरफ्तार आरोपी की पहचान नेपाल के बारा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र निवासी मुन्ना कुमार, पिता महादेव यादव, के रूप में हुई है. पुलिस ने मौके से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली.


पूछताछ के दौरान पुलिस आरोपी से यह जानकारी जुटा रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था. साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है.


पूर्वी चंपारण पुलिस ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और पूरे नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.


पूर्वी चम्पारण से सोहराब आलम की रिपोर्ट