ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

अब पूजा पंडालों में भी मौजूद रहेगी डॉक्टरों की टीम, जल जमाव के चलते बीमार लोगों का करेगी इलाज

PATNA: राजधानी पटना में जल जमाव के चलते प्रभावित लोगों का इलाज अब पूजा पंडालों में भी होगा. जल जमाव के बाद महामारी की आशंका को देख स्वास्थ्य विभाग ने पटना के 35 जगहों पर डॉक्टरों की टीम तैनात करने

FirstBihar
Rajnish Singh
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में जल जमाव के चलते प्रभावित लोगों का इलाज अब पूजा पंडालों में भी होगा. जल जमाव के बाद महामारी की आशंका को देख स्वास्थ्य विभाग ने पटना के 35 जगहों पर डॉक्टरों की टीम तैनात करने का फैसला लिया है. इस मामले में स्वास्थ्य विभाग ने सूचना जारी की है. 

पूजा पंडालों में मौजूद रहेंगे डॉक्टर

मां दुर्गा के पूजा पंडालों में आने वाले बीमार भक्तों को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक मेडिकल  सुविधा मुहैया करायी जाएगी. इलाज के बाद विभाग की तरफ से मरीजों को दवाईयां भी दी जाएंगी. स्वास्थ्य विभाग ने जारी सूचना में तैनात किए गए डॉक्टरों से पूरे उपकरणों के साथ मेडिकल शिविर में मौजूद रहने का निर्देश दिया है.

जल जमाव से लोग हैं परेशान

बता दें कि राजधानी पटना की हजारों आबादी अभी भी भारी जल जमाव से परेशान है.  इसके चलते उन इलाकों में महामारी फैलने की आशंका बढ़ गयी है. हालांकि नगर निगम की तरफ से समय समय पर फॉगिंग और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है लेकिन मच्छर जनित बीमारी डेंगू और चिकुनगुनिया से पीड़ित मरीजों की तादाद में काफी बढ़ोतरी हो रही है.


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता