ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार पर निकले निशांत, पार्टी के कई बड़े नेता साथ✦भू माफिया पर एक्शन..SP ने तीन DSP के नेतृत्व में कराई छापेमारी,जमीन के 65 डीड, हथियार बरामद, एक पुलिस अधिकारी के संरक्षण की चर्चा✦बिहार में मानवाधिकार की कैसी हिफाजत? पुलिस के खिलाफ ही 35,902 शिकायतें, देश में तीसरे नंबर पर राज्य✦पूजा कर घर लौट रही दो बच्चियों को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत के बाद सड़क जाम✦बिहार में बनेंगे 5 नए एयरपोर्ट और 9 हेलीपोर्ट... यात्रियों को मिलेगी यह खास सुविधा, जानें पूरा प्लान✦Bihar MLC Election: पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार पर निकले निशांत, पार्टी के कई बड़े नेता साथ✦भू माफिया पर एक्शन..SP ने तीन DSP के नेतृत्व में कराई छापेमारी,जमीन के 65 डीड, हथियार बरामद, एक पुलिस अधिकारी के संरक्षण की चर्चा✦बिहार में मानवाधिकार की कैसी हिफाजत? पुलिस के खिलाफ ही 35,902 शिकायतें, देश में तीसरे नंबर पर राज्य✦पूजा कर घर लौट रही दो बच्चियों को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत के बाद सड़क जाम✦बिहार में बनेंगे 5 नए एयरपोर्ट और 9 हेलीपोर्ट... यात्रियों को मिलेगी यह खास सुविधा, जानें पूरा प्लान

रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: ट्रैक पार करने के दौरान अचानक आ गई ट्रेन, मुंबई मेल की चपेट में आने से शिक्षिका की मौत

Bihar News: बक्सर के डुमरांव रेलवे स्टेशन पर मुंबई मेल ट्रेन की चपेट में आने से शिक्षिका वंदना कुमारी की दर्दनाक मौत हो गई। वह अपनी बीमार मां के इलाज के लिए कोइलवर जाने के लिए स्टेशन पहुंची थीं। हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बक्सर में गुरुवार सुबह डुमरांव रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में शिक्षिका वंदना कुमारी की मौत हो गई। अप लाइन से गुजर रही मुंबई मेल ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही जान चली गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।


जानकारी के अनुसार, मृतका वंदना कुमारी औरंगाबाद जिले के भवानीपुर स्थित एक मध्य विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। वह डुमरांव के टेक्सटाइल्स कॉलोनी निवासी और चक्की उच्च विद्यालय में कार्यरत लाइब्रेरियन विद्या शंकर मिश्रा के यहां आई हुई थीं।


परिजनों के मुताबिक, वंदना कुमारी की मां बीमार थीं और उनका इलाज कोइलवर में चल रहा है। गुरुवार सुबह वह अपनी मां के इलाज से जुड़े कार्य के लिए कोइलवर जाने हेतु डुमरांव रेलवे स्टेशन पहुंची थीं। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।


बताया जाता है कि उनके मामा विद्या शंकर मिश्रा टिकट लेने के लिए काउंटर पर गए हुए थे। इसी बीच वंदना कुमारी अकेले प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ रही थीं, तभी अप लाइन से गुजर रही मुंबई मेल ट्रेन की चपेट में आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंचे और बदहवास हो गए। स्थानीय लोगों ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता