ब्रेकिंग
पूजा कर घर लौट रही दो बच्चियों को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत के बाद सड़क जाम✦बिहार में बनेंगे 5 नए एयरपोर्ट और 9 हेलीपोर्ट... यात्रियों को मिलेगी यह खास सुविधा, जानें पूरा प्लान✦बिहार में पहले शिक्षक, अब पुलिसकर्मियों के वेतन पर शिकंजा... पटना पुलिस में मिली गड़बड़ी✦बिहार में गर्मी और उमस बढ़ाएगी परेशानी, 18 अक्टूबर तक शुष्क रहेगा मौसम, जानें पटना समेत 7 शहरों का तापमान✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦पूजा कर घर लौट रही दो बच्चियों को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत के बाद सड़क जाम✦बिहार में बनेंगे 5 नए एयरपोर्ट और 9 हेलीपोर्ट... यात्रियों को मिलेगी यह खास सुविधा, जानें पूरा प्लान✦बिहार में पहले शिक्षक, अब पुलिसकर्मियों के वेतन पर शिकंजा... पटना पुलिस में मिली गड़बड़ी✦बिहार में गर्मी और उमस बढ़ाएगी परेशानी, 18 अक्टूबर तक शुष्क रहेगा मौसम, जानें पटना समेत 7 शहरों का तापमान✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया

बिहार में बनेंगे 5 नए एयरपोर्ट और 9 हेलीपोर्ट... यात्रियों को मिलेगी यह खास सुविधा, जानें पूरा प्लान

Bihar New Airport Project: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए सरकार ने कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है। छपरा, किशनगंज, बेगूसराय समेत पांच जिलों में एयरपोर्ट और नौ जिलों में हेलीपोर्ट बनाने की योजना...

बिहार में बनेंगे 5 नए एयरपोर्ट और 9 हेलीपोर्ट... यात्रियों को मिलेगी यह खास सुविधा, जानें पूरा प्लान
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar New Airport Project: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने पांच नए एयरपोर्ट और नौ हेलीपोर्ट बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव समेत कुल 24 एजेंडों पर मुहर लगाई गई. नए एयरपोर्ट बनने से राज्य के कई जिलों में हवाई सेवाओं के विस्तार का रास्ता खुलेगा. इसके साथ ही यात्रियों को एयरपोर्ट और हेलीपोर्ट से नजदीकी शहर तक मुफ्त पिकअप-ड्रॉप की सुविधा भी मिलेगी.


सरकार की योजना के तहत किशनगंज, छपरा, उलाव (बेगूसराय), फारबिसगंज (अररिया) और सबैया (गोपालगंज) में नए एयरपोर्ट का निर्माण किया जाएगा. वहीं, राज्य के नौ आकांक्षी जिलों औरंगाबाद, बांका, जमुई, कटिहार, खगड़िया, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय और सीतामढ़ी में हेलीपोर्ट बनाए जाएंगे.


एयरपोर्ट निर्माण और उड़ानों के संचालन पर सरकार करेगी खर्च

नई हवाई सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार परियोजना की लागत का 25 प्रतिशत हिस्सा वहन करेगी. इसके अलावा उड़ानों के संचालन के दौरान हर साल 10 लाख रुपये प्रचार पर खर्च किए जाएंगे. सरकार की ओर से करों में छूट, परिचालन खर्च में सहायता और उड़ानों के लिए निर्धारित वित्तीय सहयोग भी दिया जाएगा.


यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट और हेलीपोर्ट से नजदीकी शहर तक मुफ्त पिकअप-ड्रॉप की व्यवस्था भी की जाएगी. इससे हवाई अड्डों तक पहुंचने और वहां से शहर आने-जाने में यात्रियों को सहूलियत मिलेगी. सरकार का लक्ष्य राज्य के अधिक से अधिक क्षेत्रों को हवाई सेवा से जोड़ना है.