ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

डीएम ने 4 लोगों पर किया FIR, कोरोना को लेकर ड्यूटी से थे गायब

GOPALGANJ : कोरोना वायरस ने दुनिया में आतंक मचा रहा है. हजारों लोगों की जान लेने के बावजूद भी इसका कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बिहार में भी अब लगातार इसके मरीज मिल रहे हैं

FirstBihar
First Bihar
4 मिनट

GOPALGANJ : कोरोना वायरस ने दुनिया में आतंक मचा रहा है. हजारों लोगों की जान लेने के बावजूद भी इसका कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बिहार में भी अब लगातार इसके मरीज मिल रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है गोपालगंज से, जहां डीएम ने चार लोगों पर एफआईआर किया है. ये चारों लोग अपनी ड्यूटी से गायब थे. बता दें कि आज सुबह में ही गोपालगंज से एक पॉजिटिव मरीज सामने आया था. जिसके बाद से ही जिला प्रशासन ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है.


गोपालगंज के जिलाधिकारी ने लापरवाह कर्मियों के ऊपर सख्ती दिखाते हुए यह कार्रवाई की है. इन सभी के ऊपर महामारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है. डीएम ने बल्थरी चेकपोस्ट पर ड्यूटी से गायब रहने के आरोप में यह आदेश दिया है. इनमें जिला पंचायत शाखा के कर्मी बेचन पासवान, जिला आपूर्ति कार्यालय के लिपिक प्रमोद कुमार, पंचदेवरी सहायक प्रखण्ड कार्यालय के कर्मी विनय कुमार श्रीवास्तव और गोपालगंज जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के कार्यालय परिचारी बबलू कुमार सिंह शामिल हैं.


बता दें कि विश्व भर में कोरोना वायरस के कारण तबाही मची हुई है. अब तक पूरे वर्ल्ड में 8 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. जबकि 39 हजार से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ दिया है. भारत में भी इसकी स्थिति ख़राब होती जा रही है. पिछले 24 घंटे के भीतर इंडिया में 200 से अधिक नए पॉजिटिव मरीज सामने आये हैं. जिससे भारत में मरीजों की संख्या 1500 के पार हो गई है. जबकि 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है.


बता दें कि बिहार में मंगलवार को कोरोना के 5 नए मरीज सामने आये हैं. जिसमें एक मरीज गया जिले का रहने वाला बताया जा रहा है. जबकि 4 अन्य मरीज सीवान जिले के रहने वाले बताये जा रहे हैं. देश भर में 24 घंटे के अंदर 200 से अधिक पॉजिटिव मरीजों की संख्या में संख्या में इजाफा हुआ है. पटना में एक साथ 5 पॉजिटिव मरीज मिलने से लोगों का टेंशन बढ़ गया है. लोगों के बीच हड़कंप मच गया है. बता दें कि इससे सोमवार को एक भी पॉजिटिव मरीज सामने नहीं आया था. लेकिन मंगलवार को अब तक कुल 6 मरीज सामने आ गए हैं. अब बिहार में मरीजों की संख्या 21 हो गई है. जिसमें से एक मरीज की मौत हो गई है. जबकि 4 अन्य मरीज ठीक भी हुए हैं. जिन्हें घर भेज दिया गया है.


पटना के आईजीआईएमएस जांच केंद्र से इन सभी 4 मरीजों की रिपोर्ट सामने आई है. यहां 36 सैंपल जांच किये गए. जिसमें 4 पॉजिटिव सामने आये हैं. जो सीवान के रहने वाले बताये जा रहे हैं. मिली  जानकारी के मुताबिक आरएमआरआई में कुल 90 लोगों के सैंपल की जांच हुई. जिसमें से एक मरीज की पॉजिटिव रिपोर्ट सामने आई है. जो गया का रहने वाला बताया जा रहा है.


कोरोना के मरीजों की संख्या में हो रहे इजाफे के लिए सरकार ने लोगों को ही जिम्मेदार ठहराया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि कोरोना से लड़ाई के लिए हम सबको साथ आना होगा. हमें साथ लड़ना होगा. उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि लोगों का समर्थन नहीं मिलने से मामले बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि कुछ जगहों पर लोगों का समर्थन नहीं मिलने से ये केस बढ़ें हैं. कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में हम तभी सफल होंगे जब सबका समर्थन मिलेगा. उन्होंने कहा कि लोग लॉकडाउन का समर्थन करें तभी लड़ाई में सफलता मिलेगी.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें