ब्रेकिंग
जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦दरभंगा में मनरेगा के ‘कागजी विकास’ पर सवाल: बिना काम कराए लाखों की निकासी का आरोप, ग्रामीणों ने पूछा..ये रामराज है या जंगलराज✦72वीं BPSC PT परीक्षा पर बड़ा अपडेट, 25 अक्टूबर को नहीं होगी परीक्षा! जानें नई तारीख पर क्या है अपडेट✦बिहार के 13 जिलों में Orange Alert, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी, घर से बाहर न निकलने की अपील✦चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप✦जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦दरभंगा में मनरेगा के ‘कागजी विकास’ पर सवाल: बिना काम कराए लाखों की निकासी का आरोप, ग्रामीणों ने पूछा..ये रामराज है या जंगलराज✦72वीं BPSC PT परीक्षा पर बड़ा अपडेट, 25 अक्टूबर को नहीं होगी परीक्षा! जानें नई तारीख पर क्या है अपडेट✦बिहार के 13 जिलों में Orange Alert, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी, घर से बाहर न निकलने की अपील✦चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बिहार के शिक्षक की शर्मनाक करतूत, छात्रा के साथ किया गलत काम, फिर खिला दी दवाई; परिजनों ने स्कूल में घुसकर कंप्यूटर टीचर को धुना

Bihar Crime News: मुंगेर के धरहरा स्थित एक मध्य विद्यालय में छात्रा से कथित गलत हरकत के आरोप के बाद जमकर हंगामा हो गया। परिजनों ने स्कूल परिसर में ही कंप्यूटर शिक्षक का विरोध किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। आखिर पूरा मामला क्या

बिहार के शिक्षक की शर्मनाक करतूत, छात्रा के साथ किया गलत काम, फिर खिला दी दवाई; परिजनों ने स्कूल में घुसकर कंप्यूटर टीचर को धुना
© ai
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय अमारी में शुक्रवार को उस समय हंगामा मच गया, जब एक छात्रा के परिजनों ने स्कूल परिसर में ही कंप्यूटर शिक्षक की पिटाई कर दी. परिजनों का आरोप है कि शिक्षक ने उनकी बेटी के साथ गलत हरकत की थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे कक्षा आठ की एक छात्रा अपने परिजनों के साथ स्कूल पहुंची. इसी दौरान छात्रा के परिजनों ने कंप्यूटर शिक्षक को घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. अचानक हुई इस घटना से स्कूल परिसर में अफरातफरी मच गई. शिक्षक और अन्य स्कूल कर्मियों के बीच बचाव के बाद भी काफी देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा.


विद्यालय की प्रधानाध्यापक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचना दी गई. इसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने शिक्षक और छात्रा दोनों को पूछताछ के लिए थाना ले जाकर मामले की जांच शुरू कर दी.


छात्रा के परिजनों का आरोप है कि करीब दो महीने पहले कंप्यूटर शिक्षक ने छात्रा के साथ गलत हरकत की थी. उनका यह भी कहना है कि घटना के बाद शिक्षक ने छात्रा को कोई दवा भी दी थी. परिजनों के मुताबिक, इस घटना के बाद से छात्रा मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी और उसकी तबीयत भी लगातार खराब थी. इसी वजह से वह पिछले एक सप्ताह से स्कूल नहीं जा रही थी.


घटना के बाद स्कूल में पढ़ाई भी कुछ समय के लिए प्रभावित रही. छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के बीच इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं. वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.


धरहरा थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्रा और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि अभी तक मामले की जांच चल रही है. परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.