ब्रेकिंग
खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के बाद देर रात मुजफ्फरपुर पहुंचे DGP, अहियापुर में नहीं थम रहा था लोगों का गुस्सा

MUZAFFARPUR : जिले में बेखौफ अपराधियों पर नकेल पाने में विफल रही पुलिस में नई ऊर्जा भरने के लिए डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे गुरुवार की देर रात मुजफ्फरपुर पहुंचे। डीजीपी गुप्तेश्वर पांड

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

MUZAFFARPUR : जिले में बेखौफ अपराधियों पर नकेल पाने में विफल रही पुलिस में नई ऊर्जा भरने के लिए डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे गुरुवार की देर रात मुजफ्फरपुर पहुंचे। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाने का औचक निरीक्षण किया। इसके अलावा वह बोचहां थाने भी गए।


दरअसल गुरुवार की सुबह ही अहियापुर में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या से आक्रोशित लोगों ने अहियापुर में जमकर बवाल काटा था। इसके बाद दरभंगा से वापसी के क्रम में डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे रात के वक्त अहियापुर पहुंचे। डीजीपी ने थानों में रनिंग रजिस्टर, स्टेशन डायरी आदि का मुआयना भी किया। अपराध की घटनाओं को लेकर पुलिस को नियंत्रण के लिए जरूरी टिप्स भी दिए। 


डीजीपी के साथ मुजफ्फरपुर के एसएसपी जयकांत, सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह, एएसपी अभियान और नगर डीएसपी राम नरेश पासवान के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। डीजीपी ने थाने में आपराधिक वारदात के मामलों में रखे गए आरोपियों से पूछताछ भी की। आज रात के बाद डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे मुजफ्फरपुर से पटना के लिए रवाना हो गए।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता