ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

DGP ने दारोगा को किया सस्पेंड, IG और SP ऑफिस के 2 पुलिसकर्मी निलंबित

PATNA : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. पुलिस के आला अधिकारी अपराध पर नकेल कसने की कवायद में जुटे हुए हैं. लापरवाह पुलिसकर्मियों पर लगातार कार्र

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. पुलिस के आला अधिकारी अपराध पर नकेल कसने की कवायद में जुटे हुए हैं. लापरवाह पुलिसकर्मियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आईजी और एसपी ऑफिस में पोस्टेड दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. 


पुलिस विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर आईजी और वैशाली एसपी के ऑफिस से दो अधिकारियों को निलंबित किया गया है. पुलिस महानिदेशक के आदेश पर दोनों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की गई है. पुलिस डिपार्टमेंट की ओर से मिली सूचना के मुताबिक आशु अवर निरीक्षक रामसेवक तांती और अपराध प्रवाचक अनिल कुमार पाण्डेय को सस्पेंड किया गया है. 


डीजीपी के इस कड़े कदम के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पुलिस  कार्यशैली पर लगातार सवाल खड़ा हो रहे हैं. लॉ एंड आर्डर की स्थिति को देखते हुए विपक्ष लगातार हमला बोल रहा है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें