ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

डीजल ऑटो चलाते पकड़े गए तो होगी बड़ी कार्रवाई, परमिट होगा रद्द

PATNA: पटना में डीजल वाले ऑटो के परिचालन पर रोक लगा हुआ है। इसके बावजूद लोग बाज नहीं आ रहे और डीजल ऑटो चला रहे हैं। लेकिन अब ऐसा करने वालों की खैर नहीं होगी। रोक के बावजूद डी

डीजल ऑटो चलाते पकड़े गए तो होगी बड़ी कार्रवाई, परमिट होगा रद्द
First Bihar
2 मिनट

PATNA: पटना में डीजल वाले ऑटो के परिचालन पर रोक लगा हुआ है। इसके बावजूद लोग बाज नहीं आ रहे और डीजल ऑटो  चला रहे हैं। लेकिन अब ऐसा करने वालों की खैर नहीं होगी। रोक के बावजूद डीजल ऑटो चलाने वालों पर परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया है। आरटीए ने उन्हें नोटिस भेजकर कहा है कि एक हफ्ते के भीतर ऑटो को सीएनजी में कन्वर्ट करा लें। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो परमिट रद्द कर दिया जाएगा। वहीं, सीएनजी में कन्वर्ट कराने पर सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी भी अब नहीं मिलेगी। आपको बता दें कि जिन लोगों ने 31 मार्च 2022 तक डीजल ऑटो को सीएनजी में कन्वर्ट कराया है केवल उन्हीं को सब्सिडी मिल पाएगी। 


बिहार एंड झारखंड के नीलिमा विराट इंडस्ट्रीज के एमडी विराट गौरव की मानें तो डीजल ऑटो को सीएनजी में कन्वर्ट कराने से ऑटो मालिक सीधे दो लाख रुपए बचा पाएंगे। अगर वे नया सीएनजी ऑटो लेंगे तो उन्हें ढाई से साढ़े तीन लाख रुपए का खर्च आना तय है। अगर ईएमआई पर लेते हैं तो पांच साल ब्याज देना पड़ेगा। ऐसे में एक लाख से कम में ही सीएनजी किट लगावा कर फिर ऑटो को नया कर सकते हैं। 


बता दें कि, सीएनजी किट पर दो साल की गारंटी दी गई है। राजेंद्रनगर में हैंडलूम भवन में सीएनजी किट लगाई जा रही है। अभी तक की बात करें तो 500 से ज्यादा डीजल कार और एक हजार से अधिक डीजल ऑटो ऐसे हैं, जिनमें सीएनजी किट लगाया जा चूका है। 

टैग्स