ब्रेकिंग
जिस युवक की हत्या के आरोप में चार लोग गए थे जेल, वही 4 साल बाद मिला जिंदा... पुलिस की कार्रवाई पर उठे कई सवाल✦कुशवाहा के तीन विधायक हो गए बागी? RLM अध्यक्ष बोले- नशे में मदहोश हो गए हैं लोग..✦बक्सर में पुरानी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10-12 राउंड चली गोलियां; पांच गिरफ्तार✦Bihar MLC Election 2026 : नीरज ने अनंत सिंह को हराने का षड्यंत्र रचा, ललन सिंह ने JDU प्रत्याशी की खोल दी पोल,कहा - यह सत्य है...✦Bihar Politics : ललन सिंह के धुरविरोधी से नीरज ने मिलाया हाथ! जेडीयू कैंडिडेट के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अशोक सिंह को लगाया गले, वीडियो आया सामने✦जिस युवक की हत्या के आरोप में चार लोग गए थे जेल, वही 4 साल बाद मिला जिंदा... पुलिस की कार्रवाई पर उठे कई सवाल✦कुशवाहा के तीन विधायक हो गए बागी? RLM अध्यक्ष बोले- नशे में मदहोश हो गए हैं लोग..✦बक्सर में पुरानी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10-12 राउंड चली गोलियां; पांच गिरफ्तार✦Bihar MLC Election 2026 : नीरज ने अनंत सिंह को हराने का षड्यंत्र रचा, ललन सिंह ने JDU प्रत्याशी की खोल दी पोल,कहा - यह सत्य है...✦Bihar Politics : ललन सिंह के धुरविरोधी से नीरज ने मिलाया हाथ! जेडीयू कैंडिडेट के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अशोक सिंह को लगाया गले, वीडियो आया सामने

सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून पड़ा भारी, पिस्टल लहराकर डांस करने वाली महिला गिरफ्तार

Bihar Viral Video: दरभंगा में सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ रील बनाना एक महिला को महंगा पड़ गया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छापेमारी के दौरान उसके घर से हथियार और कारतूस भी बरामद किए...

सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून पड़ा भारी, पिस्टल लहराकर डांस करने वाली महिला गिरफ्तार
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Viral Video: दरभंगा में सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में एक महिला को पिस्टल के साथ डांस करना भारी पड़ गया. हथियार के साथ डांस करते हुए महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने महिला के घर पर छापेमारी कर पिस्टल, कारतूस और मैगजीन भी बरामद की है. गिरफ्तार महिला की पहचान घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी लच्छो देवी के रूप में हुई है.


जानकारी के अनुसार, 29 जुलाई को पुलिस को सोशल मीडिया पर एक वीडियो मिला था. वीडियो में एक महिला हाथ में पिस्टल लेकर डांस करती हुई दिखाई दे रही थी. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू की. स्थानीय चौकीदारों के माध्यम से वीडियो में नजर आ रही महिला की पहचान कराई गई, जिसके बाद पुलिस को उसके सिरसिया गांव में रहने की जानकारी मिली.


वीडियो की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने महिला के घर पर छापेमारी की. थानाध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने घर की तलाशी ली. इस दौरान एक बक्से से मैगजीन लगी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए. पुलिस ने एक अतिरिक्त मैगजीन, एंड्रॉइड मोबाइल फोन और नकदी भी जब्त की है.


पुलिस के अनुसार, बरामद कारतूस पर KF 7.65 अंकित पाया गया है. हथियार और कारतूस मिलने के बाद पुलिस ने लच्छो देवी के खिलाफ अवैध हथियार रखने के आरोप में मामला दर्ज किया.


अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियार के साथ महिला का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने सत्यापन कराया था. पहचान की पुष्टि होने के बाद महिला के घर पर छापेमारी कर हथियार और कारतूस बरामद किए गए.


पुलिस ने पूछताछ के बाद लच्छो देवी को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस के अनुसार, महिला के खिलाफ पहले से भी मारपीट का एक मामला दर्ज है.


छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष आलोक कुमार के अलावा पुलिस अधिकारी अशोक कुमार और सतीश कुमार शामिल थे. महिला सिपाही अंतिमा, पूजा और खुशबू तथा सिपाही धर्मेंद्र और रजनीश ने भी कार्रवाई में हिस्सा लिया.