ब्रेकिंग
छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦ छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल

दोस्तों संग नदी में नहाने गया 15 साल का छात्र, लौटकर नहीं आया… अगले दिन मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

Bihar News: दरभंगा में बारिश के बीच नदी में नहाने गए एक 15 वर्षीय छात्र की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। दोस्तों के साथ खेलने निकला छात्र अचानक गहरे पानी में चला गया, जिसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने काफी तलाश की। सुबह शव मिलने के बाद पूरे इलाके..

दोस्तों संग नदी में नहाने गया 15 साल का छात्र, लौटकर नहीं आया… अगले दिन मिला शव, परिवार में मचा कोहराम
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: दरभंगा में बारिश के दौरान दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए 15 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत हो गई. छात्र का शव अगले दिन सुबह नदी से बरामद किया गया. घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है.


मामला नगर थाना क्षेत्र के शुभंकरपुर इलाके का है. मृतक की पहचान नीरज कुमार के रूप में हुई है. नीरज सेंट्रल दरभंगा पब्लिक स्कूल में कक्षा छह में पढ़ता था. परिजनों के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बारिश शुरू होने के बाद नीरज मोहल्ले के कुछ बच्चों के साथ खेलने के लिए घर से निकला था.


खेलते-खेलते सभी बच्चे महाराज जी पुल के पास स्थित घाट पर पहुंच गए. वहां बच्चे नदी में नहाने लगे. इसी दौरान नीरज गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. उसके साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी.


सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग घाट पर पहुंचे. पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से नदी में छात्र की तलाश शुरू की गई. खोजबीन के दौरान घाट की सीढ़ियों के पास नीरज की चप्पल मिली, जिससे उसके नदी में डूबने की आशंका और मजबूत हो गई.


काफी देर तक तलाश के बावजूद छात्र का पता नहीं चल सका. अगले दिन सुबह ठठेरी टोला के पास कुछ मछुआरों ने नदी में एक शव तैरता देखा. इसकी सूचना तुरंत स्थानीय लोगों और परिजनों को दी गई.


जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान नीरज कुमार के रूप में की. शव मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. नीरज की मौत की खबर से पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है.


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है.