ब्रेकिंग
सासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिए

दरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवी

दरभंगा के लोआम चौक पर स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। मृतका बबीता देवी LNMU में प्रोफेसर थीं, जबकि उनके पति नवीन कुमार साउंड का काम करते थे।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

दरभंगा: सदर थाना क्षेत्र के लोआम चौक स्थित पानी टंकी के पास शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र के सत्घारा निवासी नवीन कुमार भंडारी (34) और उनकी पत्नी बबीता देवी (32) के रूप में हुई है।


जानकारी के मुताबिक, नवीन कुमार अपनी पत्नी बबीता देवी को लेने के लिए दरभंगा आए थे। इसके बाद दोनों बाइक से अपने घर सत्घारा लौट रहे थे। इसी दौरान लोआम चौक के पास उनकी बाइक की एक स्कॉर्पियो से जोरदार टक्कर हो गई।


टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। बताया गया कि बबीता देवी ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) में प्रोफेसर थीं। वहीं, उनके पति नवीन कुमार साउंड से जुड़ा काम करते थे।


हादसे की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। एक साथ पति-पत्नी की मौत से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।