ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

सुधा डेयरी के कर्मी को चाकूओं से गोदा, जांच में जुटी पुलिस

DARBHANGA : जिले में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़ कर बोल रहा है, अपराधी आए दिन बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला दरभंगा विश्वविद्यालय थाना

सुधा डेयरी के कर्मी को चाकूओं से गोदा, जांच में जुटी पुलिस
Anamika
2 मिनट

DARBHANGA : जिले में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़ कर बोल रहा है, अपराधी आए दिन बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला दरभंगा विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के चुना भट्टी की है, जहां अपराधियों ने सुधा डेयरी के कर्मी को चाकुओं से गोद कर गंभीर रुप से घायल कर दिया. 

घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.घायल की पहचान बहेड़ी निवासी राधेश्याम यादव के रुप में की गई है.

 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्त में आए किशन साह चुना भट्टी मोहल्ला निवासी हैं. घटना के बारे में विश्वविद्यालय थाना प्रभारी  सत्य प्रकाश झा ने बताया कि कुछ दिनों से सुधा डेयरी के बाहर लगने वाले वाहनों से डीजल की चोरी हो रही थी. चोरो को रंगे हाथ पकड़ने के लिए ही सुधा डेयरी का कर्मी राधेश्याम एक गाड़ी में बैठकर निगरानी कर रहा था, इस बीच कुछ बदमाश पहुंचे और वाहनों से डीजल चोरी करने लगे. यह देख राधेश्याम ने सभी को पकड़ने की कोशिश की, इस दौरान आरोपियों ने चाकू से राधेश्याम पर प्रहार कर दिया. हमले में एक चाकू पीठ में तो दूसरा चाकू पेट में मार दिया.