ब्रेकिंग
Bihar News: 'विधायकों' का सम्मान कैसे बचेगा..? सम्राट सरकार ने सचिव से लेकर जिलाधिकारी तक को लिखा कड़ा पत्र, जानें...राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पेलेट गन मामले में दर्ज किया FIRघर के अंदर चल रहा था नकली शराब का खेल... रैपर, बारकोड से लेकर सील तक की पूरी तैयारी, ऐसे होता था गोरखधंधाBihar Education Loan: शिक्षा ऋण योजना पर BJP का पलटवार, 10 लाख तक लोन और 100% ब्याज अनुदानसर्च अभियान के दौरान जमीन के नीचे मिला 5 किलो का IED... सुरक्षाबलों ने मौके पर किया नष्ट, बड़ी साजिश नाकामBihar News: 'विधायकों' का सम्मान कैसे बचेगा..? सम्राट सरकार ने सचिव से लेकर जिलाधिकारी तक को लिखा कड़ा पत्र, जानें...राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पेलेट गन मामले में दर्ज किया FIRघर के अंदर चल रहा था नकली शराब का खेल... रैपर, बारकोड से लेकर सील तक की पूरी तैयारी, ऐसे होता था गोरखधंधाBihar Education Loan: शिक्षा ऋण योजना पर BJP का पलटवार, 10 लाख तक लोन और 100% ब्याज अनुदानसर्च अभियान के दौरान जमीन के नीचे मिला 5 किलो का IED... सुरक्षाबलों ने मौके पर किया नष्ट, बड़ी साजिश नाकाम

BIHAR NEWS: दरभंगा में पुलिस पर हमला, 20 दिन से लापता युवक की मौत से गुस्साएं लोगों ने गाड़ी में की तोड़फोड़

हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसी बीच प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी पर हमला कर दिया और इस दौरान पुलिस की गाड़ी का शीशा तोड़ डाला। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस कर्मियों को वहां से जान बचाकर भागना पड़ा।

BIHAR POLICE
पुलिस पर हमला
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BIHAR NEWS: दरभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां लापता युवक की मौत के बाद गुस्साएं लोगों का गुस्सा पुलिस पर फूट पड़ा। सड़क पर उतरकर लोग टायर जलाने लगे और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया। पुलिस कर्मियों को जान बचाकर वहां से भागना पड़ गया। 


घटना मब्बी थाना क्षेत्र के सिमरा निहालपुर गांव की है जहां बीस दिन से भोला राम लापता थे। परिजनों ने  गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश थाने में की थी लेकिन पुलिस कर्मियों ने एफआईआर दर्ज नहीं किया। परिजन भोला राम की सकुशल बरामदगी की मांग करते रहे लेकिन लापता भोला राम 10 दिन बाद अलालपट्टी गुमटी के पास गंभीर स्थिति में मिला। 


उसके दोनों हाथ और पैर कटा हुआ था। ईलाज के लिए उन्हें डीएमसीएच में भर्ती कराया गया था जहां उनकी मौत हो गयी। भोला राम की मौत को खबर मिलते ही लोग आक्रोशित हो गये और सड़क पर उतर कर आगजनी करने लगे। इस दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और हंगामा मचाया। 


सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद  विश्वविद्यालय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इसी बीच प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी पर हमला कर दिया और इस दौरान पुलिस की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। इस दौरान पुलिस कर्मी वहां से जान बचाकर भागे। उधर इलाज के दौरान भोला यादव की मौत से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।