ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

मानव श्रृंखला में टीचर की हुई मौत, लाइन में खड़े रहने के दौरान तोड़ा दम

DARBHANGA : बिहार में जल-जीवन-हरियाली और नशा मुक्ति के समर्थन के साथ-साथ बाल विवाह और दहेज प्रथा को मिटाने के लिए बने आज ऐतिहासिक मानव श्रृंखला में एक बड़ी घटना घटी. इस वक्त एक

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA : बिहार में जल-जीवन-हरियाली और नशा मुक्ति के समर्थन के साथ-साथ बाल विवाह और दहेज प्रथा को मिटाने के लिए बने आज ऐतिहासिक मानव श्रृंखला में एक बड़ी घटना घटी. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है दरभंगा से जहां मानव श्रृंखला में हिस्सा ले रहे एक सरकारी टीचर की मौत हो गई. इस घटना से अफरा-तफरी का माहौल बन गया. 

इसको भी पढ़ें: मानव श्रृंखला में शामिल महिला की मौत, गई थी जीविका दीदी के साथ

देखिये वीडियो: 

लाइन में खड़ा रहने के दौरान गई जान
घटना दरभंगा जिले के केवटी थाना इलाके की है. जहां मानव श्रृंखला में हिस्सा ले रहे एक सरकारी टीचर की मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक शिक्षक की पहचान मोहम्मद दाऊद के रूप में की गई है. मृतक दिघीयार उर्दू विद्यालय में शिक्षक थे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि सरकारी शिक्षक लाइन में खड़े थे. उसी दौरान उनकी जान चली गई. 

ये भी पढ़ें - मानव श्रृंखला में शामिल हुए आरजेडी MLA, राजद विधायक ने तेजस्वी और लालू यादव को बताया पागल !


हार्ट अटैक से हुई मौत
दरभंगा जिलाधिकारी ने सरकारी शिक्षक की मौत की पुष्टि की है. मिली जानकारी के मुताबिक हार्ट अटैक से शिक्षक की मौत हुई है. बताया जा रहा है कि उर्दू शिक्षक मोहम्मद दाऊद लाइन में खड़े थे, तो उन्हें हार्ट अटैक आ गया. जिसके कारण उन्होंने दम तोड़ दिया. मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने मृतक शिक्षक की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया. 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता