ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

दिल्ली से दरभंगा पैदल पहुंचे मजदूर, घर पहुंचने से पहले किया गया क्वॉरेंटाइन

DARBHANGA: लॉकडाउन के बाद दिल्ली से 11 मजदूर पैदल चलते हुए दरभंगा पहुंचे. पैदल आने में मजदूरों को 13 दिन लग गया. लेकिन घर जाने से पहले से ही मजदूरों को पुलिस ने पकड़ा और सभी क

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DARBHANGA: लॉकडाउन के बाद दिल्ली से 11 मजदूर पैदल चलते हुए दरभंगा पहुंचे. पैदल आने में मजदूरों को 13 दिन लग गया. लेकिन घर जाने से पहले से ही मजदूरों को पुलिस ने पकड़ा और सभी को 14 दिनों के लिए क्वॉरेंटाइन सेंटर भेज दिया. 

गश्ती कर रही पुलिस ने पकड़ा

बताया जा रहा है कि जैसे ही मजदूर दरभंगा पहुंचे की रात में गश्त कर रही पुलिस ने सभी को पकड़ लिया. पूछताछ किया और सभी को मेडिकल जांच के लिए भेजा. फिर सभी को 14 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन सेंटर भेज दिया गया. सभी ने गुजारिश की घर जाने दिया जाए, लेकिन सभी को घर जाने से रोक दिया गया. सभी मजदूरों बिरौल और बहेड़ी गांव के रहने वाले हैं. 


दरभंगा डीएम ने कहा कि बाहर से मजदूरों का आने का सिलसिला जारी है. ऐसे लोगों को क्वॉरंटाइन सेंटर में रखा जा रहा है. यहां पर खाने और रहने की अच्छी व्यवस्था है. जो लोग बाहर से आ रहे है वह खुद मेडिकल जांच के लिए आए है. जिससे कोरोना जैसे खतरनाक बीमारी से लड़ा का सकें. बता दें कि लॉकडाउन के बाद हजारों मजदूर बिहार के अलग-अलग जिलों में दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा से पैदल ही बिहार आ गए है.

टैग्स