ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

दरभंगा: शादी पर भारी पड़ा कोरोना, अब तक 4 लोगों की मौत, मातम में बदली खुशियां

DARBHANGA: वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर से पूरे देश में कोहराम मचा हुआ है। कोरोना के चेन को तोड़ने के लिए सरकार ने बिहार में 15 मई तक लॉकडाउन लगाया है। इस दौरान लोगों से घर

दरभंगा: शादी पर भारी पड़ा कोरोना, अब तक 4 लोगों की मौत, मातम में बदली खुशियां
Santosh Singh
3 मिनट

DARBHANGA: वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर से पूरे देश में कोहराम मचा हुआ है। कोरोना के चेन को तोड़ने के लिए सरकार ने बिहार में 15 मई तक लॉकडाउन लगाया है। इस दौरान लोगों से घर में रहने और लॉकडाउन का पालन करने की अपील की जा रही है। लोगों से फिलहाल शादी समारोह का आयोजन नहीं करने की अपील सरकार भी कर रही है। बावजूद इसके लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। 



दरअसल 16 अप्रैल को दरभंगा के मिर्जापुर इलाके में एक शादी समारोह का आयोजन हुआ था। जिसमें शामिल होने वालों में से अब तक 4 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वही कई लोग अब भी बीमार है और अपना इलाज करा रहे हैं। 


विपिन बिहारी चौधरी की बेटी की शादी में शामिल हुए संपूर्णानंद चौधरी की शनिवार को एक निजी अस्पताल में कोरोना से मौत हो गयी। एक-एक कर चार रिलेटिव की मौत से वे काफी सदमें में हैं। संपूर्णानंद चौधरी के दाह संस्कार में विपिन बिहारी चौधरी भी गये हुए थे। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में बिटिया की  शादी करना हमारे परिवार के लिए काल साबित हुआ। अब तक परिवार के चार लोगों की जान कोरोना ने ले ली है। 


उन्होंने बताया कि शादी के चौथे दिन पटना में भतीजे की मौत हो गयी। वही दस दिनों के बाद रविशंकर चौधरी नहीं रहे। चार दिन पहले रविशंकर चौधरी के चाचा जी की भी मौत हो गयी। पंचोभ के रहने वाले ससुर का भी निधन हो गया। विपिन चौधरी ने इस दौरान एम्बुलेंस चालकों की मनमानी की भी बातें कही। उन्होंने कहा कि एम्बुेंस चालक ने श्मशान घाट तक जाने का किराया 3000 रुपये बताया लेकिन वहां पहुंचने के बाद उनसे 9500 रुपया वसूला गया। हद तो यह हुआ कि उन्हें संक्रमित लाश के साथ एम्बुलेंस में बिठा दिया गया। विपिन चौधरी ने लोगों से अपील की है कि वे फिलहाल कोरोना काल में होने वाली शादी को टाल दें।