ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

दरभंगा से बड़ी खबर: कमला नदी में नाव के पलटने से 5 लोगों की मौत, मृतकों में महिला और बच्चे शामिल

DARBHANGA: बिहार के दरभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां कमला नदी में नाव के पलटने से 5 लोगों की मौत हो गयी है। मृतकों में दो महिला और तीन बच्चे शामिल हैं। घटना झाझरा औ

दरभंगा से बड़ी खबर: कमला नदी में नाव के पलटने से 5 लोगों की मौत, मृतकों में महिला और बच्चे शामिल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: बिहार के दरभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां कमला नदी में नाव के पलटने से 5 लोगों की मौत हो गयी है। मृतकों में दो महिला और तीन बच्चे शामिल हैं। घटना झाझरा और गढेहपूरा के बीच शाहपुर चौर के पास की है।


 ग्रामीणों की मदद से 5 शव को नदी के बाहर निकाला गया। कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के महिसौत पंचायत में हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि मौसम खराब रहने के कारण अचानक आई आंधी-तूफान के कारण नाव अनियंत्रित होकर बीच नदी में पलट गयी। 


इस हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। घटना की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों का हुजूम घटनास्थल पर उमड़ पड़ा। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से सभी शवों को नदी से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शवों की पहचान में जुटी है। 



टैग्स