ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

दरभंगा एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, आज से सेवा शुरू

PATNA: स्पाइस जेट की पहली फ्लाइट बेंगलुरू से दरभंगा पहुंची. जिसमें कई यात्री सवार थे. पहली यात्रा करने वाल

दरभंगा एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, आज से सेवा शुरू
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: स्पाइस जेट की पहली फ्लाइट बेंगलुरू से दरभंगा पहुंची. जिसमें कई यात्री सवार थे. पहली यात्रा करने वाले यात्री काफी खुश नजर आ रहे थे. एयरपोर्ट पर फ्लाइट का वाटर कैनन सैल्यूट किया गया.  

तीन जोड़ी फ्लाइट 

आज से दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली, बेंगलुरू और मुंबई के लिए तीन जोड़ी स्पाइस जेट की फ्लाइट शुरू हो गई. विमान सेवा शुरू करने के लिए 20 सितंबर से ही तीन जोड़ी फ्लाइट के लिए बुकिंग शुरू हो गई थी. जिसके बाद आज वह समय आ गया. जिसका मिथिलांचल के लोग इंतजार कर रहे थे. इस सेवा से दीपावली और छठ पर घर आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

90 प्रतिशत टिकट बुक

6 फ्लाइटों के करीब सभी सीटें पहले ही बुक हो चुकी है. फिलहाल दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की संख्या अधिक है. लेकिन इधर से जाने वालों की संख्या कम है. इससे दरभंगा समेत कई जिलों के लोगों को राहत मिलेगी. अब विमान के लिए पटना एयरपोर्ट आने की जरूरत नहीं पड़ेगी. टर्मिनल भवन, जरूरी यात्री सुविधाओं के साथ व्यस्ततम समय में 100 यात्रियों को संभालने में सक्षम है.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता