ब्रेकिंग
बिहार में जर्जर भवनों पर सख्ती: बिल्डिंग बायलॉज 2026 का ड्राफ्ट जारी, खतरनाक इमारतों पर बुलडोजर एक्शन का रास्ता साफबिहार में खुलेंगे 17 नए मेडिकल कॉलेज, 16 पुराने अस्पताल भी PPP मॉडल के तहत होंगे विकसित; सरकार ने मांगे प्रस्तावभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह निर्देशनेपाल में भारी बारिश से कोसी नदी में उफान, बराज के 11 फाटक खोले गए; बिहार में हाई अलर्टट्रैफिक चालान नियमों में बड़ा बदलाव: 50 प्रतिशत पैसा जमा करने के बाद ही जा सकेंगे लोक अदालत, समय-सीमा हुई तयबिहार में जर्जर भवनों पर सख्ती: बिल्डिंग बायलॉज 2026 का ड्राफ्ट जारी, खतरनाक इमारतों पर बुलडोजर एक्शन का रास्ता साफबिहार में खुलेंगे 17 नए मेडिकल कॉलेज, 16 पुराने अस्पताल भी PPP मॉडल के तहत होंगे विकसित; सरकार ने मांगे प्रस्तावभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह निर्देशनेपाल में भारी बारिश से कोसी नदी में उफान, बराज के 11 फाटक खोले गए; बिहार में हाई अलर्टट्रैफिक चालान नियमों में बड़ा बदलाव: 50 प्रतिशत पैसा जमा करने के बाद ही जा सकेंगे लोक अदालत, समय-सीमा हुई तय

दरभंगा में आशिक ने प्रेमिका से रचाई शादी, गर्लफ्रेंड के भाई को देखते ही सड़क पर छोड़कर भाग निकला

DARBHANGA : प्रेम-प्रसंग का एक ताजा मामला दरभंगा से सामने आया है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक प्रेमी जोड़े के कारण दरभंगा सिविल कोर्ट के बाहर हंगामा खड़ा हो गया. दरअसल

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA : प्रेम-प्रसंग का एक ताजा मामला दरभंगा से सामने आया है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक प्रेमी जोड़े के कारण दरभंगा सिविल कोर्ट के बाहर हंगामा खड़ा हो गया. दरअसल एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड से शादी रचा चुकी थी, लेकिन परिजनों की ओर से अपहरण की शिकायत दर्ज कराने को लेकर लड़की आज कोर्ट में सरेंडर करने जा रही थी. इस दौरान लड़कीवाले भी वहां आ धमके और उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया.


घटना दरभंगा सिविल कोर्ट के बाहर का है. जहां उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब कोर्ट के बाहर एक प्रेमी जोड़े के कारण हंगामा शुरू हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक बहादुरपुर थाना इलाके की रहने वाली एक लड़की अपने प्रेमी के साथ कई दिनों से रिलेशनशिप में थी. दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे. दोनों ने एक महीने पहले घर से भागकर शादी रचाने की सोची और उन्होंने घर से फरार होने के बाद कोर्ट मैरिज कर ली. 


लड़की के घर से भागने के बाद उनके परिजनों ने पुलिस में अपहरण का मामला दर्ज कराया था. शिकायत की सूचना मिलते ही लड़के ने सोचा कि लड़की को कोर्ट में पेश कर देंगे. सोमवार को जब कोर्ट खुला तो लड़का अपनी प्रेमिका को कोर्ट में पेश करने ले जा रहा था. इस बीच लड़की के घरवाले वहां आ पहुंचे और लड़की को अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़ गए. लड़की के भाई और उसके दोस्तों को देखते ही लड़का अपनी नई नवेली पत्नी को छोड़कर मौके से भाग निकला. पुलिस के सामने ही लड़की का भाई जबरदस्ती अपनी बहन को साथ ले जाने लगा. फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता