ब्रेकिंग
Bihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतराBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरा

दरभंगा में बाढ़ का कहर, राजद ने सरकार पर लगाया लापरवाही का आरोप

DARBHANGA : बिहार में भारी बारिश के कारण कई नदियां उफान पर हैं. सरकार की ओर से उत्तर बिहार के इलाकों में बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी किया है. दरभंगा जिले में इनदिनों बाढ़ का कहर जा

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

DARBHANGA :  बिहार में भारी बारिश के कारण कई नदियां उफान पर हैं. सरकार की ओर से उत्तर बिहार के इलाकों में बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी किया है. दरभंगा जिले में इनदिनों बाढ़ का कहर जारी है. इसी बीच राजनीतिक पार्टियां बाढ़ पीड़ितों के बीच अपनी रोटी सेकने में लगे हैं. राजद ने नीतीश सरकार के ऊपर लापरवाही और अनदेखी का आरोप लगाया है.


दरभंगा  जिले के केवटी प्रखण्ड के गोपालपुर गांव में अधवारा समूह वागमती नदी का जमींदारी बांध तीन दिन में दो जगह टूटने से आसपास के दर्जनों गांव के लोग सहमे हुए हैं. बीते 17 जुलाई को भी बांध टूटा था, जिसे कल देर रात बड़ी मुश्किल से बांधा ही गया था, लेकिन 19 जुलाई को दूसरी जगह बांध टूट गया. जिससे लोग डरे हुए हैं.


ग्रामीणों के अनुसार गांव के पास से गुजर रही अधवारा समूह वागमती नदी का जमींदारी बांध 20 फीट से ज्यादा में धराशायी हो गया है. जिससे पानी तेजी से इससे गोपालपुर, पिंडारुच, हरिहरपुर, बहुआरा, मालपट्टी, माधोपट्टी आदि दर्जनों गांव प्रभावित होगा. गोपालपुर और पिंडारुच गांव में कई घरों में पहले से ही पानी प्रवेश के बाद लोग परेशान थे. अब नये ईलाके में भी पानी के प्रवेश से बड़ी संख्या में लोगो प्रभावित होने लगे है और लगातार हो रही तेज वर्षा से नदी पर दबाब भी बढ़ गया है. नदी में बढ़ रहे जल स्तर ने इलाके के लोगों की नींद उड़ा दी है.


गोपालपुर और पिंदरुच के कई परिवार रेलवे के किनारे सरण ले लिये है. प्लास्टि का तम्बू बना कर अपने परिवार के सदस्यों और मवेशियों के साथ रहने को मजबूर हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार को बाढ़ के समस्या स्थाई तौर पर निजात दिलाना चाहिए. हम लोगों का गांव नदी के किनारे बसा हुआ है और हरेक वर्ष बांध टूटने का डर लगा रहता है. इस बार तो हद हो गई तीन दिनों के अंदर दो बार जमींदारी बांध टूट गया और आस पास के कई गांव में बाढ़ पानी घुस गया.


राजद नेता मोहम्मद कलाम ने कहा कि दरभंगा में बाढ़ के कारण लोगों की स्थिति ख़राब है. लेकिन सरकारी इनकी एक भी सुनने को तैयार नहीं है. सरकार की ओर से दरभंगा के लोगों की अनदेखी की जा रही है. सरकार की जो योजनाएं हैं, वो किसी मंत्री से जुड़े ख़ास इलाकों के लिए ही है. बिहार सरकार को लोगों की चिंता नहीं है.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता