ब्रेकिंग
खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....

दरभंगा बम धमाका में घायल मजदूर ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, मुआवजे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर सड़क जाम

Bihar News: दरभंगा में संदिग्ध बम विस्फोट में घायल एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने मुआवजे, बेहतर इलाज और मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग...

दरभंगा बम धमाका में घायल मजदूर ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, मुआवजे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर सड़क जाम
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: दरभंगा जिले के पतोर थाना क्षेत्र के चंचल नगर में हुए संदिग्ध बम विस्फोट में घायल मजदूर रामबाबू पासवान की इलाज के दौरान मौत हो गई. इसके बाद बुधवार सुबह ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने चंदनपट्टी चौक के पास लहेरियासराय-बहेड़ी मुख्य पथ और देकुली-सिसौनी मार्ग को जाम कर दिया. सड़क जाम होने से दोनों मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया.


ग्रामीणों का आरोप है कि बम धमाके में घायल रामबाबू पासवान और भोला पासवान को पहले डीएमसीएच में भर्ती कराया गया था. वहां से बेहतर इलाज के लिए दोनों को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. लोगों का कहना है कि पीएमसीएच में भी रामबाबू को समय पर बेहतर इलाज नहीं मिल सका, जिसके कारण उनकी मौत हो गई.


घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया. उन्होंने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा, घायल मजदूर के बेहतर इलाज की व्यवस्था और बम विस्फोट के दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.


सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास शुरू किया. हालांकि ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे और कार्रवाई की मांग करते रहे.


ग्रामीणों का कहना है कि यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि एक गरीब परिवार की जिंदगी उजड़ने की घटना है. रामबाबू पासवान की मौत के बाद उनके परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है. फिलहाल प्रशासन लोगों से बातचीत कर सड़क जाम खत्म कराने और मामले में आगे की कार्रवाई का भरोसा दिला रहा है.