ब्रेकिंग
Bihar News : पटना रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! दानापुर-पटना के बीच बनेगी तीसरी-चौथी रेल लाइन, 22 नई ट्रेनें चलेंगीBihar News : सोमवार को पटना में सफर करना है? पहले देख लें कौन-कौन सी सड़कें बंद हैं, नहीं तो फंस जाएंगेBihar Weather Today: अगस्त में भी नहीं बरसे बदरा, बिहार में 43% बारिश की कमी; अल नीनो ने बढ़ाई किसानों की चिंताकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाBihar News : पटना रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! दानापुर-पटना के बीच बनेगी तीसरी-चौथी रेल लाइन, 22 नई ट्रेनें चलेंगीBihar News : सोमवार को पटना में सफर करना है? पहले देख लें कौन-कौन सी सड़कें बंद हैं, नहीं तो फंस जाएंगेBihar Weather Today: अगस्त में भी नहीं बरसे बदरा, बिहार में 43% बारिश की कमी; अल नीनो ने बढ़ाई किसानों की चिंताकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचना

पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल

दानिश रिजवान ने वायरल फायरिंग वीडियो को एआई जनरेटेड बताया है। भोजपुर में रंगदारी मांगने और फर्जी वीडियो वायरल करने के मामले में एफआईआर दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार।

बिहार न्यूज
मांझी के प्रवक्ता का वीडियो वायरल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BHOJPUR:सोशल मीडिया पर जीतन राम मांझी के प्रवक्ता दानिश रिजवान का पिस्टल से फायरिंग करने का वीडियो वायरल हो रहा है। आरजेडी ने फेसबुक पर इस वीडियो को डाला है और एनडीए सरकार पर हमला बोला है। वीडियो के वायरल होने के बाद दानिश रिजवान का बयान सामने आया है। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रवक्ता और जीतन राम मांझी के करीबी दानिश रिजवान ने वायरल हो रहे वीडियो को एआई जेनरेटेड वीडियो बताया जिसे राजद के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया गया है। 


दानिश रिजवान ने कहा है कि जिसे लेकर उनके द्वारा आरा नगर थाना में पूर्व में ही एफआईआर दर्ज करवाई गयी थी। जिसके बाद एक व्यक्ति की गिरफ्तारी भी हुई है। आरा नगर थाने में हम प्रवक्ता दानिश रिजवान के भाई जमाल अशरफ ने प्राथमिकी दर्ज कराया था। जिसके बाद आरा के सीके रोड निवासी शाहिद अली ने अपने साले फैज के साथ मिलकर दानिश रिजवान का एआई जेनरेटेड फर्जी वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। उसी  AI जेनरेटेड वीडियो को राजद के अधिकारिक अकाउंट से पोस्ट किया गया। AI से फ़र्ज़ी वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने और रंगदारी मांगने वाले शाहिद अली को भोजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वही उनके साले फैज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 


बता दें कि आरा के तरी मुहल्ला निवासी मोहम्मद जमाल अशरफ ने नगर थाना, भोजपुर में एफआईआर दर्ज कराया था। अशरफ ने अपने आवेदन में इस बात का जिक्र किया है कि पिछले 17 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजकर 13 मिनट पर जब मेरा छोटा भाई डॉ. दानिश रिजवान नगर थाना क्षेत्र के सी.के. रोड पर था तभी उनके मोबाइल पर मोहम्मद फैज आजम उर्फ सिकंदर का कॉल आया था। कॉल करते ही फैज आजम उर्फ सिकंदर ने उससे ईद के खर्चे के तौर पर बीस लाख रुपये रंगदारी मांगी। जब उसने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही तो हमलोगों ने तुमलोगों को सी.के.रोड स्थित जमीन की घेराबंदी के लिए 10 लाख रुपये रंगदारी के तौर पर दिये थे। 


तो उसने दानिश को और मुझे फोन पर ही गंदी-गंदी गाली देना शुरू कर दिया और उसके साथ बैठे शाहिद अली ने फोन लेकर उसे धमकी देते हुए कहा कि 24 घंटे के भीतर अगर तुमने हमलोगों को बीस लाख रुपये रंगदारी नहीं दिया तो अंजाम बुरा होगा। जब हमलोगों ने उन्हें रंगदारी के तौर पर बीस लाख रुपये नहीं दिये तो फैज आजम उर्फ सिकंदर, हारून इकबाल उर्फ प्रिंस सहित अन्य अज्ञात अभियुक्तों ने मिलकर रंगदारी के लिए अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मेरे बारे में और मेरे परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में ना केवल आपत्तिजनक बातें लिखना शुरू कर दिया बल्कि मुझे खुलेआम जान से मारने की धमकी दे रहे है। 


हद तो तब हो गई जब कल शाम मैं सीके रोड से गुजर रहा था तो फैज आजम और शाहिद अली ने मेरे मोटरसाइकिल का पीछा किया और मेरे ऊपर रॉड से वार करने की कोशिश की। इससे पूर्व भी उक्त लोगों ने मेरी हत्या करने के लिए मुझपर जानलेवा हमला किया था जिसका ट्रायल भी शुरू होने वाला है। अत आग्रह है कि कृपया उपरोक्त मामले का संज्ञान लेकर प्राथमिकी दर्ज करने की कृपा करें। मोहम्मद जमाल अशरफ के आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।