ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

दही-चूड़ा खाते हुए बोले तेजस्वी- आज कमी खल रही है लालू जी की

PATNA : कांग्रेस के दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए बिहार में विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि आज लालू जी यहां नहीं है इसकी कमी खल रही है। वे होते तो बात ही कुछ और होती हालांकि उन्होन

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : कांग्रेस के दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए बिहार में विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि आज लालू जी यहां नहीं है इसकी कमी खल रही है। वे होते तो बात ही कुछ और होती हालांकि उन्होनें दही-चूड़ा खाते हुए इस बात के भी संकेत दिए कि  महागठबंधन में कोई गांठ नहीं है।


तेजस्वी ने कहा कि दही-चूड़ा के भोज के मौके पर जो लालू जी ने जो परंपरा की शुरुआत की थी उस खास मौके पर उनका न होना खलता है। लालू जी इस मौके पर सभी को बुलाते थे और खुद अपने हाथों से सभी को दही-चूड़ा का भोज करवाते थे।  तेजस्वी ने कहा कि मकर संक्रांति के मौके पर हमारी यहीं कामना है कि महागठबंधन के सभी नेता एकजुट होकर  बिहार के जनता का दुख-दर्द दूर करें।


महागठबंधन में नेता पद पर मचे घमासान के बीच तेजस्वी यादव के इस तरह के बयान के मायने बहुत कुछ हो सकते हैं। क्या तेजस्वी खुद को महागठबंधन के भीतर बिना लालू यादव के अकेला महसूस कर रहे हैं क्या ? और तो और तेजस्वी मकर संक्रांति के बहाने महागठबंधन के नेताओं के एकजुट होने की कामना कर रहे हैं। ये इशारा कर रहा है कि तेजस्वी खुद को महागठबंधन के भीतर सहज महसूस नहीं कर रहे हैं।


आज कांग्रेस के बुलाए चूड़ा-दही भोज में महागठबंधन के नेताओं ने खुद को एकजुट दिखाने की भरपूर कोशिश जरुर की लेकिन कहीं न कहीं महागठबंधन के अंदर तेजस्वी को नेता न मानने की जो पार्टियों की जिद है वो नजर आती दिखी। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल की बातों पर गौर करें तो उन्होनें कहा है कि नीतीश कुमार को सेक्युलर गठबंधन के तहत जीत मिली थी और वह मुख्यमंत्री बने थे। लिहाजा नीतीश कुमार को अपने फैसले पर एक बार फिर से सोचना चाहिए। अब वे ऐसा कह कर क्या साबित करना चाहते हैं इसका जवाब तो भविष्य के गर्त में हैं वहीं मांझी के सुर भी नहीं बदल रहे हैं। मांझी तेजस्वी को नेता मानने को तैयार नहीं है।हर बार वे कोर्डिनेशन कमिटी की बात उठा कहीं न कहीं जता और बता देते हैं कि इतनी आसानी से वे तेजस्वी को नेता मानने वाले नहीं है। 



 


टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता