ब्रेकिंग
19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए

करंट लगने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश

SAHARSA : सहरसा जिले से एक बार फिर बिजली विभाग की लापरवाही की खबर सामने आई है जहां करंट लगने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत के बाद पूरे इला

करंट लगने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश
First Bihar
2 मिनट

SAHARSA : सहरसा जिले से एक बार फिर बिजली विभाग की लापरवाही की खबर सामने आई है जहां करंट लगने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत के बाद पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है. मामला बिहरा थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव का बताया जा रहा है. 


दरअसल, गांव के ही निवासी केलू यादव का 12 वर्षीय बेटा मन्नू कुमार करंट की चपेट में आ गया जिसके बाद उसने शोर मचाया. आवाज उनकर उसकी मां उसे बचाने गई लेकिन वो खुद करंट की चपेट में आ गई और दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. 


मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. साथ ही इस पूरे मामले की जांच में जुट गई. इधर स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. लोगों का कहना है कि बार-बार कहे जाने के बाद भी जर्जर तार नहीं बदला गया. ऐसे में लोगों ने मांग की है कि सरकार पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दे. साथ ही दोषी कर्मियों पर कार्रवाई करे ताकि इस तरह की घटना ना हो.