ब्रेकिंग
अनंत सिंह को JDU ने निकाला, विधायकी रद्द करने की अनुशंसा✦बिहार में राशन कार्डधारकों के लिए विशेष ई-केवाईसी अभियान शुरू, PDS दुकानों पर मुफ्त होगा सत्यापन✦'बहुतो बार बुखार छूटा है.. बहुतो बार आया है, छोड़ा देंगे त ठीके रहेगा', अनंत सिंह का नीरज कुमार पर पलटवार✦खुर्दा महोत्सव में खेसारीलाल यादव ने मचाया धमाल, भोजपुरी गीतों पर रातभर झूमे लाखों दर्शक✦पटना में वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई, 2 देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार✦अनंत सिंह को JDU ने निकाला, विधायकी रद्द करने की अनुशंसा✦बिहार में राशन कार्डधारकों के लिए विशेष ई-केवाईसी अभियान शुरू, PDS दुकानों पर मुफ्त होगा सत्यापन✦'बहुतो बार बुखार छूटा है.. बहुतो बार आया है, छोड़ा देंगे त ठीके रहेगा', अनंत सिंह का नीरज कुमार पर पलटवार✦खुर्दा महोत्सव में खेसारीलाल यादव ने मचाया धमाल, भोजपुरी गीतों पर रातभर झूमे लाखों दर्शक✦पटना में वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई, 2 देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार

क्राइम कंट्रोल को लेकर DGP भट्टी ने बुलाई बैठक, बनेगी नई रणनीति

PATNA : बिहार में अपराध के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसके रोकथाम को लेकर पुलिस पदाधिकारियों की लगातार बैठक भी चल रही है। इसी कड़ी में अब राज्य पुलिस के मुखिया यान

क्राइम कंट्रोल को लेकर DGP भट्टी ने बुलाई बैठक, बनेगी नई रणनीति
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपराध के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसके रोकथाम को लेकर पुलिस पदाधिकारियों की लगातार बैठक भी चल रही है। इसी कड़ी में अब राज्य पुलिस के मुखिया यानी डीजीपी आरएस भट्टी उत्तर बिहार में क्राइम कंट्रोल की मीटिंग करने को लेकर 11 बजे मुजफ्फरपुर के सर्किट हाउस पहुंचे। डीजीपी ने रात में आईजी के साथ काफी देर तक उत्तर बिहार में अपराध नियंत्रण के मुद्दे पर बात की।


मिली जानकारी के अनुसार, डीजीपी आज सुबह सबसे पहले गन्नीपुर स्थित एफएसएल पहुंचेंगे। यहां आपराधिक कांडों में एफएसएल के सहयोग का हाल देखेंगे। यहां पुलिस बगैर एफएसएल जांच के दर्जनों कांडों में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। हत्याकांड में जब्त बेसरा की जांच भी बड़े पैमाने पर लंबित हैं। इसकी समीक्षा करने के बाद डीजीपी आईजी कार्यालय पहुंचेंगे। जहां पहले रेंज के सभी एसएसपी के साथ बैठक होगी। 


वहीं, आईजी कार्यालय में बैठक समाप्त होने के बाद डीजीपी पुलिस लाइन जाएंगे। जहां रेंज के पुलिस कर्मियों के साथ पुलिस सभा करेंगे। पुलिससभा में पुलिस की परेशानियों को सुनने के बाद उसका निदान करेंगे। इसके साथ ही सभी अधिकारियों को नए स्तर से पुलिस मुखिया निर्देश भी जारी करेंगे। इसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि राज्य के क्राइम के मामलों में काफी कमी आएगी। 


आपको बताते चलें कि, डीजीपी ने चार माह पहले सभी पुलिस कप्तानों को दो दर्जन से अधिक बिंदुओं पर कार्रवाई का निर्देश दिया था। साथ ही हत्या,लूट,डकैती, रंगदारी, दुष्कर्म आदि वृहत अपराध के मामले में की गई कार्रवाई की समीक्षा करेंगे। एसएसपी और एसपी के साथ बैठक के बाद रेंज के सभी डीएसपी के साथ डीजीपी बैठक करेंगे। इसमें इंस्पेक्टर और थाना स्तर पर पुलिस युनिट की ओर की गई सेक्टर वार कार्रवाई की रिपोर्ट लेंगे।