ब्रेकिंग
मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईमोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाई

बिहार सरकार का आदेश : शादी में बैंड-बाजा और डांस पर रोक, विवाह स्थल पर स्कैनिंग जरूरी, सिर्फ 100 लोग मौजूद रहेंगे

PATNA: कोरोना को लेकर बिहार सरकार ने नये गाइडलाइंस जारी कर दिये हैं. बिहार में होने वाली शादियों में सड़क पर बैंड-बाजा और डांस पर रोक लगा दिया गया है. विवाह स्थल पर स्टाफ को म

बिहार सरकार का आदेश : शादी में बैंड-बाजा और डांस पर रोक, विवाह स्थल पर स्कैनिंग जरूरी, सिर्फ 100 लोग मौजूद रहेंगे
First Bihar
3 मिनट

PATNA: कोरोना को लेकर बिहार सरकार ने नये गाइडलाइंस जारी कर दिये हैं. बिहार में होने वाली शादियों में सड़क पर बैंड-बाजा और डांस पर रोक लगा दिया गया है. विवाह स्थल पर स्टाफ को मिलाकर अधिकतम 100 लोग मौजूद रहेंगे. सब मास्क पहन कर आयेंगे और उनकी थर्मल स्कैनिंग होगी. श्राद्ध में 25 लोग से ज्यादा नहीं शामिल हो पायेंगे.


बिहार सरकार का फरमान
बिहार के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने आज ये एलान किया. उन्होंने कहा कि सूबे में होने वाली किसी भी शादी में अधिकतम 100 लोग शामिल हो सकेंगे. इसमें वेटर और कुक से लेकर बराती-सराती सब शामिल होंगे. शादी में शामिल होने वाले सारे लोगों को मास्क लगाना जरूरी होगा. विवाह स्थल पर थर्मल स्कैनर जरूरी होगा. थर्मल स्कैनिंग के बाद ही लोगों को शादी में शामिल होने दिया जायेगा.




बैंड-बाजे और डांस पर रोक
बिहार सरकार ने शादियों में सड़क पर बैंड-बाजा बजाने और डांस करने पर रोक लगा दिया है. हालांकि विवाह स्थल पर बैंड बाजा बजाने पर रोक नहीं है. लेकिन शादी के दौरान विवाह स्थल पर बैंड-बाजा बजाने में भी कोरोना संबंधी नियमों का पालन किया जायेगा.


श्राद्ध में सिर्फ 25 लोग रहेंगे
सरकार के नये दिशा निर्देशों के मुताबिक अब किसी श्राद्ध के दौरान अधिकतम 25 लोग शामिल हो सकेंगे. इसमें पंडित से लेकर श्रद्धांजलि देने आने वाले लोगों की संख्या शामिल है. श्राद्ध के दौरान भी सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर मास्क जैसे नियमों का पालन किया जायेगा.


कार्तिक पूर्णिमा पर सतर्क रहें
बिहार सरकार ने लोगों से कार्तिक पूर्णिमा के दौरान सतर्क रहने को कहा है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि हवा और पानी के जरिये भी कोरोना फैल सकता है. ऐसे में लोगों को नदियों में नहाने से परहेज करना चाहिये. 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गयी है. 

टैग्स