ब्रेकिंग
NTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहरामBPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख घोषित, 1230 पदों पर भर्ती के लिए इस दिन होगा एग्जाम; जानिए.. पूरा शेड्यूलकौन हैं BJP उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा? जो बूथ कार्यकर्ता से बने बांकीपुर उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशीबिहार की कोर्ट का अहम फैसला: रेप और हत्या के दोषी को फांसी की सजा, 10 साल की मासूम के साथ की थी हैवानियतबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: BJP ने नए उम्मीदवार का किया एलान, अभिषेक कुमार की जगह ये होंगे कैंडिडेटNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहरामBPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख घोषित, 1230 पदों पर भर्ती के लिए इस दिन होगा एग्जाम; जानिए.. पूरा शेड्यूलकौन हैं BJP उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा? जो बूथ कार्यकर्ता से बने बांकीपुर उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशीबिहार की कोर्ट का अहम फैसला: रेप और हत्या के दोषी को फांसी की सजा, 10 साल की मासूम के साथ की थी हैवानियतबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: BJP ने नए उम्मीदवार का किया एलान, अभिषेक कुमार की जगह ये होंगे कैंडिडेट

कोरोना काल में राज्यकर्मियों के लिए अच्छी खबर, नीतीश सरकार ने वेतन और पेंशन में कटौती नहीं करने का दिया भरोसा

PATNA : कोरोना महामारी ने दुनिया को आर्थिक मंदी के दौर में धकेल दिया है. एक तरफ जहां प्राइवेट सेक्टर में नौकरियां जा रही है तो वहीं सरकारी नौकरियों में वेतन की कटौती हो रही है. कई

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : कोरोना महामारी ने दुनिया को आर्थिक मंदी के दौर में धकेल दिया है. एक तरफ जहां प्राइवेट सेक्टर में नौकरियां जा रही है तो वहीं सरकारी नौकरियों में वेतन की कटौती हो रही है. कई राज्य सरकारों ने अपने यहां वेतन में कटौती की है, लेकिन बिहार में राज्य कर्मियों के लिए एक अच्छी खबर है. बिहार सरकार ने अपने कर्मियों के वेतन और पेंशन में कटौती नहीं करने का भरोसा दिया है.

बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि कोरोना संकट के बावजूद बिहार में किसी भी राज्यकर्मी के वेतन और पेंशन में कटौती नहीं की जाएगी. विकास के  कार्यों  और आपदा राहत को लेकर भी राशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी.

 इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पैसे की जरूरत पड़ने पर कर्ज लेकर बिहार में विकास कार्यों को जारी रखा जाएगा. बता दें कि सोमवार को विधानमंडल के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उड़ीसा, महाराष्ट्र, केरल जैसे तथाकथित बिहार से अधिक विकसित राज्यों ने कोरोना संकट के इस काल में अपने कर्मियों के वेतन व पेंशन में 30 से 50 दिन तक कटौती कर ली है. लेकिन बिहार के कर्मियों के वेतन पेंशन में कोई कटौती नहीं की जाएगी.