ब्रेकिंग
सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत

कांग्रेस के दही चूड़ा भोज में पहुंचे तेजस्वी , मांझी-कुशवाहा और सहनी ने भी दर्ज करायी अपनी उपस्थिति

PATNA : पटना में जहां जेडीयू के दही-चूड़ा भोज में सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी समेत एनडीए के तमाम नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर एकजुट होने का संदेश दिया वही

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : पटना में जहां जेडीयू के दही-चूड़ा भोज में सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी समेत एनडीए के तमाम नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर एकजुट होने का संदेश दिया वहीं महागठबंधन खेमे भी इस मौके पर एकजुटता प्रदर्शित करने की भरपूर कोशिश जारी है। कांग्रेस के भोज में तेजस्वी यादव समेत तमाम नेता पहुंचे हैं।


भोज के मौके पर नेताओं ने एक दूसरे के खिलाफ अपनी नाराजगी को छिपाने की भरपूर कोशिश की । नेताओं ने इस मौके पर उम्मीद जतायी कि सीट शेयरिंग पर सबकी रजामंदी बन जाएगी। सारे खटास दूर हो जाएंगे। नेता के सवाल पर मांझी ने हंसते हुए कहा कि हमलोग सब मिल बैठकर इसे तय कर लेंगे। मांझी ने कहा कि राजद ने तेजस्वी यादव को अपने पार्टी का सीएम कैंडिडेट माना है। आगे की कार्यवाही हम सब मिलकर पूरी करेंगे।


इस मौके पर बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने नेता के सवाल पर कहा कि किसी शख्स की लड़ाई नहीं है नेता नेचुरल होता है उभर कर खुद सामने आएगा। उन्होनें हम सब मिलकर विचारधारा की लड़ाई लड़ रहे हैं। तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर बातों को गोल-मोल घुमाते हुए कहा कि टूट-फूट और नाराजगी का सारे बातें गलत हैं। 








टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता