ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

सीएम नीतीश आज जनता के दरबार में, इन विभागों से जुड़े मामलों पर करेंगे सुनवाई

PATNA : चंद महीनों के अंतराल के बाद मुख्यमंत्री का जनता दरबार कार्यक्रम आज से फिर शुरू हो रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. सुबह 11:00 बजे स

सीएम नीतीश आज जनता के दरबार में, इन विभागों से जुड़े मामलों पर करेंगे सुनवाई
First Bihar
2 मिनट

PATNA : चंद महीनों के अंतराल के बाद मुख्यमंत्री का जनता दरबार कार्यक्रम आज से फिर शुरू हो रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. सुबह 11:00 बजे से जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद के बगल में किया जाएगा. मुख्यमंत्री आज कई विभागों से जुड़े मामलों पर जन सुनवाई करेंगे. 


मुख्यमंत्री के जनता दरबार कार्यक्रम में उनके साथ कई विभागों के मंत्री और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. इस दौरान जिन लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा रखा है और जिन्हें पहले से ही जनता दरबार के लिए वक्त मिल चुका है वह सीएम के सामने अपनी शिकायत और बात रख पाएंगे. जनता दरबार कार्यक्रम में आने वाले फरियादियों के लिए कोरोना जांच अनिवार्य रखा गया है. टेस्टिंग के बाद ही इन सभी को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति होगी.


आज स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, पिछड़ एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण, अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण, विज्ञान एवं प्रावैधिकी, सूचना प्रावैधिकी, कला संस्कृति ए‌वं युवा, वित्त, श्रम संसाधन और सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित मामले लिये जाएंगे.


बता दें कि मुख्यमंत्री के जनता दरबार कार्यक्रम को बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के कारण स्थगित कर दिया गया था. बिहार विधानमंडल का बजट सत्र तकरीबन सवा महीने तक चला. 25 फरवरी से लेकर 31 मार्च तक बजट सत्र का आयोजन किया गया था. अब मुख्यमंत्री एक बार फिर लोगों के बीच मौजूद होंगे. इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई जनसंवाद कार्यक्रम भी किये. 

टैग्स