ब्रेकिंग
अररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहरअररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहर

BIHAR: सितंबर से महिलाओं के खातों में आएंगे 10 हजार रूपये, सीएम नीतीश ने महिला रोजगार योजना का पोर्टल किया लॉन्च

बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत, सितंबर से महिलाओं को खातों में 10 हजार रुपये की पहली किस्त मिलेगी। पात्र महिलाओं को रोजगार के लिए अतिरिक्त दो लाख तक की सहायता भी दी जाएगी।

बिहार
इंतजार की घड़ी खत्म
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BIHAR: बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आवेदन लेने की प्रक्रिया रविवार से शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शहरी क्षेत्र के लिए ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ करते हुए योजना से संबंधित आवेदन प्रपत्र का विमोचन किया। साथ ही 250 जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 


अब इन गाड़ियों के माध्यम से इस योजना की जानकारी महिलाओं को दी जाएगी ताकि वो फॉर्म OFFLINE या ONLINE भर सकें और नीतीश सरकार की इस योजना का लाभ उठा सके। इस योजना की घोषणा के बाद महिलाएं आवेदन फॉर्म का इंतजार कर रही थी। आज इंतजार की घड़ी खत्म हो गयी। अब जल्द से जल्द महिलाएं आवेदन फॉर्म भरेगी और इसी महीने 10 हजार रूपये पाएंगी।   


इस योजना के तहत राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए दस हजार रुपये की पहली किस्त दी जाएगी। सितंबर माह से ही लाभार्थियों के खातों में राशि भेजी जाएगी। इसके बाद, रोजगार की प्रगति के आधार पर दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जा सकती है। इस योजना पर राज्य सरकार ने 20,000 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत और नगर निकाय चुनाव में महिलाओं को 50% आरक्षण, पुलिस भर्ती और अन्य सरकारी सेवाओं में 35% आरक्षण, और शराबबंदी जैसे फैसले महिलाओं की मांग पर ही लागू किए गए। उन्होंने आगे कहा कि राज्य में अब 11 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह (SHG) सक्रिय हैं, जिनसे 1.40 करोड़ से ज्यादा जीविका दीदियां जुड़ी हुई हैं। शहरी क्षेत्रों में भी अब तक 37 हजार समूह गठित हो चुके हैं।


योजना के पात्र कौन होंगे?

केवल जीविका समूह से जुड़ी महिलाएं लाभार्थी होंगी।

जो महिलाएं सदस्य नहीं हैं, उन्हें पहले SHG से जुड़ना होगा।

उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

लाभार्थी या उनके पति आयकर दाता नहीं होने चाहिए।

लाभार्थी या उनके पति सरकारी सेवा (नियमित/संविदा) में नहीं होने चाहिए।