ब्रेकिंग
जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦बिहार में दवा दुकानों पर औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोविंद मित्रा सहित 40 से अधिक जगहों पर रेड, पटना में 48 दवाओं की बिक्री पर रोक✦समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा के मंच पर चढ़ा युवक: पिस्तौल से की फायरिंग नर्तकियों पर उड़ाये नोट, वीडियो वायरल होते ही केस दर्ज✦मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताना पड़ा महंगा: लापरवाही पर पूर्णिया SSP की बड़ी कार्रवाई, मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण सस्पेंड✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦बिहार में दवा दुकानों पर औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोविंद मित्रा सहित 40 से अधिक जगहों पर रेड, पटना में 48 दवाओं की बिक्री पर रोक✦समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा के मंच पर चढ़ा युवक: पिस्तौल से की फायरिंग नर्तकियों पर उड़ाये नोट, वीडियो वायरल होते ही केस दर्ज✦मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताना पड़ा महंगा: लापरवाही पर पूर्णिया SSP की बड़ी कार्रवाई, मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण सस्पेंड

चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बोले मुकेश सहनी, नीतीश कुमार से बड़ा कोई दलित प्रेमी नेता नहीं

DESK: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक " सन ऑफ मल्लाह" मुकेश सहनी ने उपचुनाव 2021 के एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में तारापुर और कुशेश्वर स्थान पहुंचकर चुनावी

चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बोले मुकेश सहनी, नीतीश कुमार से बड़ा कोई दलित प्रेमी नेता नहीं
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक " सन ऑफ मल्लाह" मुकेश सहनी ने  उपचुनाव 2021 के एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में तारापुर और कुशेश्वर स्थान पहुंचकर चुनावी जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि देशभर में नीतीश कुमार से बड़ा कोई दलित प्रेमी नेता नहीं है। उनके शासन काल में बिहार में अल्पसंख्यकों , दलितों, अतिपिछड़े ,वर्गों के लिए जितना काम हुआ है। जितनी योजनाएं चलाई जा रही हैं, उतना आज तक किसी के शासन काल में नहीं हुआ है।


अनुसूचित जनजाति सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति छात्रावास अनुदान योजना, मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग छात्रावास अनुदान योजना, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास अनुदान योजना एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग तथा अल्पसंख्यक वर्ग कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित छात्रावासों में खाद्यान्न आपूर्ति योजना आदि। इन सभी योजनाओं का लाभ बिहार के हर एक दलित, पिछड़े , अतिपिछड़े , अल्पसंख्यक इन सभी वर्गों को मिल रहा हैं ।


मुकेश सहनी ने यह भी कहा कि आज बिहार का हर  निषाद खुश हैं, बिहार सरकार के मत्स्य विभाग द्वारा मुछआरा भाइयों के लिए भी बहुत सारे काम किए जा रहे हैं। न्याय के साथ विकास की विचारधारा पर चलते हुए नीतीश कुमार ने बिहार के लॉ एंड आर्डर, स्वास्थ्य व्यवस्था में भी आमूल परिवर्तन किया हैं। बिहार की जनता जानती हैं कि पहले बिहार के सरकारी अस्पतालो की क्या हालत थी, न दवाई , और न ही ईलाज, अस्पतालों की स्थिति नारिकीय थी, मवेशी घूमा करते थे लेकिन आज बिहार का हर सरकारी अस्पताल में  सारी सुविधाएं मौजूद हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी आज बिहार आगे बढ़ रहा है, महिलाएं भी आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं ।विकासशील पार्टी भी आज नीतीश कुमार के साथ है। इस उपचुनाव में एनडीए के दोनों प्रत्याशियों की जीत निश्चित है। तारापुर और कुशेश्वर स्थान की जनता का आशीर्वाद नीतीश कुमार के साथ है ।

टैग्स