ब्रेकिंग
19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए

छठ घाट की तरफ दउरा लेकर निकले श्रद्धालु, देंगे डूबते सूर्य को अर्घ्य

PATNA : लोक आस्था के महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है और आज शाम में व्रती भगवन भास्कर को अर्घ्य देकर उनकी अराधना करेंगे. ऐसे तो आज सूर्य को अर्घ्य देने का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 25 मि

छठ घाट की तरफ दउरा लेकर निकले श्रद्धालु, देंगे डूबते सूर्य को अर्घ्य
First Bihar
2 मिनट

PATNA : लोक आस्था के महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है और आज शाम में व्रती भगवन भास्कर को अर्घ्य देकर उनकी अराधना करेंगे. ऐसे तो आज सूर्य को अर्घ्य देने का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 25 मिनट पर है लेकिन अभी से व्रतियों का घाट पर पहुंचकर छठी मैया और भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना करने का सिलसिला शुरू हो गया है. 


व्रती दउरा और सूप लेकर छठ घाटों की तरफ निकल रहे हैं. हालांकि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सरकार ने लोगों से घर पर रहकर ही छठ पूजा मनाने की अपील की है तो कई लोग घर पर रहकर ही पूजा अर्चना कर रहे हैं लेकिन फिर भी घाट पर जाकर पूजा करने वालों की संख्या भी कुछ कम नहीं है. 


प्रशासन ने भी छठ घाटों पर सारे इंतजाम कर रखें हैं. लोगों से कोरोना के मद्देनजर जो गाइडलाइन्स जारी की गई हैं उन्हें पालन करने की अपील की जा रही है. घाटों पर कई अधिकारियों को तैनात भी किया गया है. वाहनों का परिचालन गंगा किनारे वाली सड़कों और इलाकों में पूरी तरह से वर्जित कर दिया गया है और जो श्रद्धालु गंगा घाट पहुंच भी रहे हैं, उन्हें कम से कम 1 किलोमीटर और ज्यादा से ज्यादा 3 किलोमीटर तक पैदल चलकर पहुंचना पड़ रहा है.