ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में प्रधानाध्यापक के कार्यालय के ‘शुद्धीकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंडBihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारमुजफ्फरपुर में प्रधानाध्यापक के कार्यालय के ‘शुद्धीकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंडBihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पार

Chhath puja 2025: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत

छठ पूजा 2025 के दूसरे दिन सूर्योपासना के महापर्व पर व्रतियों ने खरना पूजा संपन्न की। दूध-गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद चढ़ाकर 36 घंटे के निर्जला उपवास की शुरुआत की गई। भक्तिमय माहौल में छठी मईया के गीत गूंज रहे हैं।

बिहार
लोक आस्था का महापर्व छठ
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Chhath puja 2025: भगवान सूर्य को भोग लगाने के बाद छठ व्रतियों ने सूर्यास्त के बाद खरना किया। लोग छठ पूजा वाले घरों में जाकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं और व्रतियों का पैर छूकर आशीर्वाद ले रहे हैं। इसे लेकर खासा उत्साह लोगों में देखने को मिल रहा है।


लोक आस्था का महापर्व चैती छठ का आज दूसरा दिन है। खरना पूजा के साथ ही 36 घंटे के निर्जला उपवास की शुरुआत हो गयी है। खरना पूजा में छठ व्रतियों ने रोटी के साथ-साथ दूध और गुड़ में बने खीर का प्रसाद चढ़ाया। पूजा अर्चना के बाद छठव्रति ने प्रसाद ग्रहण किया उसके बाद परिवार के सदस्यों व अन्य लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। छठ व्रतियों ने अपने-अपने घरों में भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। छठ को लेकर पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। चारों तरफ छठी मईया के गीत सुनाई दे रहे हैं। 


सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व चैती छठ के दूसरे दिन आज लोहंडा पूजा किया गया। नदी, तालाब, कुआं आदि के पानी से स्नान कर काफी पवित्रता के साथ छठव्रतियों ने भगवान भास्कर के लिए प्रसाद बनाया। भगवान सूर्य को भोग लगाने के बाद छठ व्रतियों ने सूर्यास्त के बाद खरना किया। लोग छठ पूजा वाले घरों में जाकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं और व्रतियों का पैर छूकर आशीर्वाद ले रहे हैं। लोक आस्था का चार दिवसीय अनुष्ठान के तीसरे दिन 27 अक्टूबर सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद 28 अक्टूबर मंगलवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। 


इसके बाद पारण के साथ ही चार दिवसीय छठ अनुष्ठान का समापन होगा। छठ पूजा को लेकर पूरा माहौल भक्तिमय हो चुका है। लोक आस्था के महापर्व छठ आज दूसरा दिन है। नहाय खाय के साथ कल शनिवार को महापर्व छठ की शुरुआत हुई थी। व्रतियों ने कद्दू भात का सेवन कर अनुष्ठान की शुरुआत की थी और आज रविवार को छठव्रतियों ने खरना पूजा किया। छठ व्रतियों ने खरना पूजा कर प्रसाद ग्रहण किया और इसी के साथ 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया। 




टैग्स