ब्रेकिंग
सारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीरसीतामढ़ी सदर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब आधा दर्जन डॉक्टर-कर्मी को किया सस्पेंडबिहार में पिता पर नाबालिग बेटी ने यौन शोषण का लगाया आरोप, बोलीं..डेढ़ साल तक करता रहा ज्यादतीमुजफ्फरपुर में संपत्ति विवाद में कारोबारी दंपति की हत्या, 3 महीने बाद शवों के अवशेष बरामद, भाई गिरफ्तारबिहार के 700 मॉडल स्कूलों में शुरू होगा 24×7 ‘विद्या साथी’, 3 लाख छात्रों को मिलेगा लाइव ट्यूटर सपोर्टसारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीरसीतामढ़ी सदर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब आधा दर्जन डॉक्टर-कर्मी को किया सस्पेंडबिहार में पिता पर नाबालिग बेटी ने यौन शोषण का लगाया आरोप, बोलीं..डेढ़ साल तक करता रहा ज्यादतीमुजफ्फरपुर में संपत्ति विवाद में कारोबारी दंपति की हत्या, 3 महीने बाद शवों के अवशेष बरामद, भाई गिरफ्तारबिहार के 700 मॉडल स्कूलों में शुरू होगा 24×7 ‘विद्या साथी’, 3 लाख छात्रों को मिलेगा लाइव ट्यूटर सपोर्ट

Chhath Puja 2024: छठ महापर्व को लेकर एक्शन में आया जिला प्रशासन, पटना के इतने घाटों पर अर्ध्य दे सकेंगे व्रति; CCTV से होगी निगरानी

PATNA: लोक आस्था के महापर्व छठ में अब कुछ दिन ही शेष बचे हैं। दिवाली का त्योहार खत्म होने के साथ ही नवंबर महीने की छठ महापर्व का चार दिवसीय अनुष्ठान शुरू हो जाएगा।ऐसे में पटना जिला

Chhath Puja 2024: छठ महापर्व को लेकर एक्शन में आया जिला प्रशासन, पटना के इतने घाटों पर अर्ध्य दे सकेंगे व्रति; CCTV से होगी निगरानी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: लोक आस्था के महापर्व छठ में अब कुछ दिन ही शेष बचे हैं। दिवाली का त्योहार खत्म होने के साथ ही नवंबर महीने की छठ महापर्व का चार दिवसीय अनुष्ठान शुरू हो जाएगा।ऐसे में पटना जिला प्रशासन ने छठ महापर्व की तैयारियां शुरू कर दी हैं और छठ व्रतियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो इसको लेकर कमर कस लिया है।


पटना के छठ घाटों पर छठ महापर्व की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह खुद इसकी मॉनिटरिग कर रहे हैं। इस बार शहरी क्षेत्र में कुल 109 घाटों पर छठव्रति छठ पर्व कर सकेंगे हालांकि गंगा के बढ़े जलस्तर ने जिला प्रशासन की चुनौती को बढ़ा दिया है। पटना के छठ घाटों को 19 सेक्टरों में बांटा गया है और हर सेक्टर में मजिस्ट्रेट की नियुक्त की गई है।


डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि जल्द ही पटना के खतरनाक घाटों की सूची जारी कर दी जाएगी। इन घाटों पर छठ व्रत करने पर रोक रहेगी। 109 घाटों पर सुरक्षा के पुष्ता इंतजाम किए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरे से छठ घाटों की निगरानी की जाएगी। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। जिन घाटों पर पानी ज्यादा है और कटाव हुआ है, उन्हें खतरनाक घोषित किया जाएगा।